{"_id":"5a395b064f1c1baa268b4d63","slug":"school-manager-s-chain-looted-and-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक की चेन लूटी, फायरिंग कर भागे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल प्रबंधक की चेन लूटी, फायरिंग कर भागे
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली लूट
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका मंदिर से लौटते समय स्कूल प्रबंधक से बाइक सवार लुटेराें ने चेन लूट ली। शोर मचाने पर उनकी ननद लुटेरों से भिड़ गई, उन्हें पकड़ लिया। इस पर बदमाशों ने उन्हें बट मार घायल कर दिया और फायरिंग कर भाग गए। घटना की सूचना पर एसपी मौके पर पहुंचे, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला मैनपुरी कस्बा बेवर के करतिया स्थित कपिल मुनि डिग्री कालेज की प्रबंधक डॉ. निशा सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह मंगलवार को स्कूली बच्चों के साथ नींवकरोरी मंदिर दर्शन करने के लिए आई थी। दर्शन के बाद सभी लोग मेरापुर के गांव संकिसा श्रीलंका मंदिर में बच्चों को ले गई। यहां से निकलकर जब सड़क पर आई।
उसी समय एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने बाइक रोक कर डॉ. निशा के गले से जंजीर तोड़ ली। उनके शोर मचाने पर बस चालक रनवीर और प्रबंधक की ननद ने एक लुटेरे को पकड़ लिया। लुटेरे के पकड़ने जाने पर उसके साथियों ने ननद के सिर पर बट मार घायल कर दिया। इसके बाद लुटेरे फायरिंग कर फरार हो गए। सरेशाम हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जानकारी की।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंच गया। प्रबंधक ने इसकी सूचना पति को दी। सूचना मिलने पर पति भी मौके पर आ गए। प्रबंधक के पति हाईकोर्ट में अधिवक्ता है। सूचना पर एसपी मृगेंद्र सिंह मौके पर आए। एसपी ने पीड़ित पक्ष से घटना के बारे में जानकारी के साथ ही लुटेरों के हुलिये के बारे में जानकारी की। एसपी ने थाना प्रभारी राजबहादुर को लुटेरों को पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।