{"_id":"5738e1c44f1c1b0f19ac787b","slug":"robbery-on-meet-business-man-house-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो धरे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मीट कारोबारी के घर डकैती डालने वाले दो धरे
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 16 May 2016 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीट कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर आभूषण समेत 20 लाख रुपये डाका डालने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में शामिल अन्य बदमाश अभी भी फरार हैं। बता दें कि 7 फरवरी की देर शाम सेक्टर-39 के खजूर कॉलोनी में मीट कारोबारी यामीन के घर बदमाशों चार बदमाशों ने डाका डाला था।
विज्ञापन
वारदात के बाद बदमाश मोबाइल बंद कर फरार हो गए थे। एसपी सिटी दिनेश यादव ने बताया कि वारदात के दो माह पहले ही पीड़ित के बेटे की शादी हुई थी। शादी में गहने मिले हैं, इस बात की जानकारी बदमाशों को पहले से ही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर इरफान निवासी फरीदनगर गाजियाबाद और हापुड़ निवासी इरफान को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से दो पिस्टल, लूट के 13 तोला सोना और नगदी बरामद हुई है। डकैती में शामिल इरशाद निवासी फरीदपुर गाजियाबाद, वकील निवासी हापुड़ समेत अन्य बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन