फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rape in purnagiri mela tanakpur

शर्मनाकः मेले में भटकी नवविवाहिता से वनकर्मी ने किया रेप

Mon, 23 May 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो / अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Mon, 23 May 2016 01:05 PM IST
विज्ञापन
rape in purnagiri mela tanakpur
महिला के साथ रेप

उत्तराखंड के चंपावत वन प्रभाग में वन कर्मी ने मां पूर्णागिरि मेले में परिजनों से भटकी नवविवाहिता को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी वन कर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला और आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। इस घटना ने मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, घटना से पुलिस और मेला प्रशासन में खासा हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शाहजहांपुर जिले के एक गांव की नवविवाहिता अपने पति, ससुर और जेठ के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए शनिवार रात यहां पहुंची थी। टनकपुर से ठुलीगाड़ पहुंचने के बाद आगे के पैदल मार्ग पर पति-पत्नी साथ आए ससुर और जेठ से बिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भैरव मंदिर के पास स्थित वन विभाग की चौकी के पास रात करीब 11 बजे सड़क किनारे पैराफिट में बैठकर जब पति-पत्नी परिजनों से बिछड़ने पर रोने लगे तो वन चौकी में मौजूद चंपावत वन प्रभाग के बूम रेंज के जड़ियाखाल बीट में तैनात अल्मोड़ा जिले के मिरौली लमगड़ा निवासी बीट रक्षक अमर सिंह (52) ने पहले तो उनके पास जाकर रोने की वजह पूछी और फिर बिछड़े परिजनों को सुबह मिलाने का भरोसा देकर उन्हें वन चौकी में सोने के लिए जगह दी।

रात करीब साढ़े बारह बजे पति-पत्नी के सोने पर वह उनके कमरे में घुसा और महिला का मुंह दबाकर उसे हवस का शिकार बना डाला। इसी बीच, महिला के पति की नींद टूटी तो उसने पहले पत्नी के साथ दुराचार कर रहे वन कर्मी को उठाकर पटका और फिर पति-पत्नी ने भैरव मंदिर पुलिस चौकी जाकर पुलिस को घटना के बारे में बताया।

तैनाती स्थल के बजाय सेलागाड़ में डेरा जमाए रहता था आरोपी

rape in purnagiri mela tanakpur
गिरफ्तार

भैरव मंदिर थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने मामला ठुलीगाड़ थाने के सुपुर्द किया। पता चलने पर कोतवाल वीसी शर्मा भी फौरन ठुलीगाड़ पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी लेकर घटनास्थल का मुआयना किया।

ठुलीगाड़ थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह खड़ायत ने बताया कि आरोपी वन कर्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला और आरोपी का संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कर जांच के लिए स्लाइड प्रयोगशाला भेजी गई है। 

डेढ़ माह पहले ही हुई थी शादी
पीड़ित नव विवाहिता का करीब डेढ़ माह पहले 26 मार्च को ही विवाह हुआ है। रस्म के मुताबिक वह शादी के बाद मायके में रही और पति के साथ दांपत्य जीवन की शुरुआत करने से पहले मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए यहां आई थी, लेकिन मां पूर्णागिरि के दर्शन से पहले ही आरोपी वन कर्मी ने उसे हवस का शिकार बना दिया।

बलात्कार का आरोपी वन कर्मी अमर सिंह मां पूर्णागिरि धाम से करीब पांच किमी दूर बूम रेंज के जड़िया खाल बीट में तैनात है, लेकिन वह अपने तैनाती स्थल में न जाकर ज्यादातर सैलागाड़ वन चौकी में डेरा जमाए रहता था। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने भी कभी तैनाती स्थल में उसकी गैर मौजूदगी पर ध्यान नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed