फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   rac constable arrest in rape case with a girl in jaipur

आरएसी जवान ने FB पर युवती से बढ़ाई नजदीकी, फिर झांसे में लेकर दुष्कर्म

Fri, 22 Sep 2017 09:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 22 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
rac constable arrest in rape case with a girl in jaipur
demo pic - फोटो : Demo pic
एक युवती को आरएसी में तैनात जवान की फेसबुक फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट स्वीकार करना महंगा पड़ गया। चेटिंग से शुरू हुई कहानी नजदीकियों में बदली। इसके बाद विश्वास में लेकर आरएसी जवान ने युवती से दुष्कर्म कर डाला।
विज्ञापन


मामला सामने आने पर पीड़िता के परिजनों ने पुलिस थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी आरएसी जवान को गिरफ्तार कर लिया। यह मामला है राजस्थान की राजधानी जयपुर का। जहां कमिश्नरेट के पश्चिम जिले में करधनी थाना पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी हीरालाल मीणा है। वह अजमेर में हाड़ारानी बटालियन में तैनात आरएसी का कांस्टेबल है।
विज्ञापन


वहीं, 18 वर्षीया पीड़िता करधनी में कालवाड़ रोड पर रहती है। कुछ माह पहले आरोपी हीरालाल और पीड़िता की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां हो गई। तब विश्वास में लेकर आरोपी हीरालाल ने युवती को अजमेर बुला लिया और वहीं उसे नशीला पेय पिलाया और अचेत होने पर उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, युवती के घर से गायब होने पर 17 सितंंबर को   परिजनों ने करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में, उसकी  लोकेशन अजमेर में आई। उधर, आरोपी हीरालाल ने दुष्कर्म की शिकार युवती को वापस बस में बैठा दिया। तब अगले दिन दुष्कर्म पीड़िता युवती अपने घर पहुंची। घर वालों के पूछताछ  पर उसने हकीकत बयां कर दी। तब उन्होंने करधनी थाने में हीरालाल के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed