फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   politician allegdly threatned, complaint, INELO, crime, panipat

धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी में फंसे इनेलो नेता

Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत Updated Sun, 24 Jul 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। थाना चांदनी बाग पुलिस ने सनौली रोड स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक इनेलो नेता, उसके सहयोगियों, अस्पताल चेयरमैन और मेडिकल स्टोर संचालक पर फर्जीवाड़ा कर किराए का एग्रीमेंट बदलने और जान से मारने की धमकी देना का केस दर्ज किया है। सभी पर बिना मंजूरी के बेसमेंट बनाकर मेडिकल स्टोर शुरू करने का भी आरोप है। यह केस कोर्ट के आदेश पर दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामला थाना चांदनी बाग के अंतर्गत सनौली रोड बबैल नाके का है। सेक्टर-18 निवासी बलबीर सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पुराने होटल में कुछ लोगों ने एक निजी अस्पताल खोला था। इसका एग्रीमेंट 2015 में हुआ था। इसके अनुसार उसे हर माह किराए के रूप में 1.70 लाख रुपये मिलने थे।
विज्ञापन


आरोप है कि आरोपियों ने तीन दिन बाद ही दूसरा एग्रीमेंट बनवाकर उसमें किराया 30 हजार रुपये प्रति माह दिखा दिया। आरोपियों ने उसकी अनुमति के बिना ही बेसमेंट बनवा लिया और लिफ्ट भी लगवा ली। इमारत में मेडिकल स्टोर भी शुरू कर दिया। आरोपियों ने ड्रग्स विभाग की भी रसीद दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके होटल के नाम के रखे कूलर, बैड आदि सामान भी आरोपियों ने चोरी कर लिया। वह अब किराया मांगता है, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

ये हैं आरोपी
शिकायतकर्ता ने इनेलो नेता और अस्पताल संचालक कुलदीप सिंह निवासी सेक्टर-18, उसके सहयोगी विपिन सिंघल निवासी रेल पार शामली, डॉ. भूपेंद्र कादियान चेयरमैन अस्पताल, सहयोगी कुलदीप सिंह, जयदीप राठी निवासी सेक्टर-18, बिजेंद्र, कुलदीप निवासी आदर्श नगर, संदीप घोसला चरखी दादरी हाल निवासी नई अनाज मंडी मेडिकल स्टोर को आरोपी बनाया है।


सेक्टर-18 निवासी बलबीर सिंह की शिकायत मिली है। उसने सेक्टर-18 निवासी कुलदीप सिंह, उसके सहयोगी संचालकों, चेयरमैन आदि पर धोखाधड़ी करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  
सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, थाना चांदनी बाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed