{"_id":"5bc0f7fabdec2269ad752cf3","slug":"police-encounter-one-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ संभल
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। असमौली थाना क्षेत्र के मंसूरपुर माफी के जंगलों में शुक्रवार की रात को साढ़े 11 बजे के करीब पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश रुकसाद गिरफ्तार किया गया। उसके पैर में गोली लगी है। उस पर लूट, चोरी समेत कुल 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
रुकसाद कुंदरकी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव का निवासी है। असमौली पुलिस को मंसूरपुर के जंगलों में बदमाश छुपे होने की सूचना मिली। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय व सीओ सुदेश कुमार तथा थानाध्यक्ष ने राकेश कुमार घेराबंदी की।
विज्ञापन
इस घेराबंदी में पुलिस को देखते ही उसने गोली चला दी। इस पर पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया गया। इसके बाद भागने पर पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। इसके बाद उसे पकड़ लिया। एएसपी ने बताया कि उसने संभल की एक दुकान में भी लूट की थी। उसकी काफी दिनों से तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि उसके कई साथी आसपस ही छुपे हैं। इसलिए पुलिस आसपास के जंगलों में कांबिंग कर रही है। उन्होंने बताया कि कई थानों की पुलिस को बुला लिया गया है। उसके पास के बिना नंबर की बाइक, एक तमंचा और पांच कारतूस भी बरामद किए गए। इस दौरान घायल सिपाही बलराम और बदमाश को जिला अस्पताल भेजा गया है।