फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   online jobs disappear in one day

एक दिन बाद ही चकमा देकर भाग निकली ऑनलाइन नौकरानी

Tue, 26 Feb 2019 12:55 AM IST
सौरभ दिक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: सौरभ दिक्षित Updated Tue, 26 Feb 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
online jobs disappear in one day
online fraud
महानगर कोतवाली में ऑनलाइन नौकरानी दिलाने के नाम पर 31500 रुपये ठगने का मामला सामने आया है। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि निशातगंज स्थित मेट्रो सिटी अपार्टमेंट में रहने वाले सिद्धार्थ अनंत की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सिद्धार्थ अनंत को 75 वर्षीय मां की देखभाल के लिए पूर्णकालिक नौकरानी की जरूरत थी। उन्होंने गूगल पर नौकरानी उपलब्ध कराने वाली एजेंसियों के बारे में पड़ताल की तो डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट सेलेक्टमेड डॉट इन वेबसाइट मिली।
विज्ञापन


पांच फरवरी 2019 को उन्होंने वेबसाइट पर आवश्यकता के मुताबिक, नौकरानी के लिए आवेदन कर दिया। कंपनी के जरिए हरियाणा के पलवल दीघोट स्थित मोनू मेड सर्विस की सुश्री मोनू ने उन्हें कॉल की। बातचीत के बाद उसने मीना नाम की नौकरानी भेजने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


13 फरवरी को मोनू मेड सर्विस के एक कर्मचारी अनिल ने उन्हें कॉल करके मीना को लेकर लखनऊ आने की जानकारी दी। रात करीब साढ़े नौ बजे अनिल और मीना उनके घर पहुंचे। अनिल ने कंपनी के कमीशन के रूप में 20 हजार रुपये, नौकरानी का दो महीने का वेतन दस हजार रुपये और आने-जाने का खर्चा 1500 रुपये उनसे ले लिया व मीना को घर पर छोड़कर चला गया।

14 फरवरी को सिद्धार्थ अनंत काम पर चले गए। घर पर मां के अलावा उनका रसोइया व नौकरानी मीना था। शाम करीब चार बजे मां ने उन्हें फोन कर बताया कि मीना काफी देर से गायब है। सिद्धार्थ घर पहुंचे और मीना की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

उन्होंने मोनू मेड सर्विस के नंबर पर कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। नौकरानी को घर छोड़ने वाले अनिल का मोबाइल नंबर मिलाने पर उसने कहा कि वह बाहर है और ऑफिस पहुंचकर मामले को देखेगा। सिद्धार्थ का कहना है कि अनिल ने तीन-चार बार उससे मोबाइल फोन पर बात की, लेकिन मीना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी।


इसके बाद उसने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। सिद्धार्थ का शक है कि मोनू मेड सर्विस की सुश्री मोनू, अनिल व मीना नौकरानी दिलाने का झांसा देकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं। उन्होंने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed