{"_id":"573ed6fc4f1c1bd42fac76f5","slug":"one-women-escape-from-three-rapeist","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप की कोशिश करने वाले तीन हमलावरों के चंगुल से बच निकली युवती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप की कोशिश करने वाले तीन हमलावरों के चंगुल से बच निकली युवती
टीम डिजिटल/अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Fri, 20 May 2016 03:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंगलुरू स्थित सेलीब्रटी अपार्टमेंट में हमलावरों से बचने के लिए 24 वर्षीय सोनम को आपत्तिजनक हालत में शहर की गलियों में भागना पड़ा। पीड़ित युवती भारत के पड़ोसी राज्य भूटान की रहने वाली है और वह 6 महीने से यहां रह रही है, वह बैंगलुरू के स्नेक ब्यूटी पॉर्लर में ब्यूटिशियन का काम करती है। यह घटना तब हुई जब वह रविवार रात को अपने मित्र के जन्म दिन की पार्टी में गई थी। जहां उसकी मुलाकात कथित रूप से एक आरोपी से हुई।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार पार्टी के बाद उसी शख्स ने उसे सिगरेट पीने के लिए बुलाया। पीड़िता ने भी बिना हिचकिचाए उसका प्रस्ताव स्वीकार किया, और वह कथित अपराधी के साथ उसके अपॉर्टमेंट में चली गई जहां दो और आरोपी पहले से मौजूद थे। इन युवकों की पहचान मुखतियार ,खादिम और बाबू के रुप में हुई है। यह तीनों भी पीड़िता के साथ स्नेक नामक ब्यूटी पॉर्लर मे काम किया करते थे।
विज्ञापन
पीड़िता ने दावा किया कि उन्होनें मुझे जबरन शराब पिलाई व जबरदस्ती करने की कोशिश की। यह तीनों आरोपी असम के करीमगजं जिले से हैं और उनकी उम्र 18 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
विज्ञापन
इस घिनौनी वारदात से पहले पीड़िता अपने पुरूष मित्र से फोन पर बात कर रही थी। उसके फोन कॉल कट करने के बाद ही उन्होनें उसे अपने साथ सिगरेट पाने के लिए आमंत्रित किया। उसका निमंत्रण स्वीकार कर पीड़िता जब उनके साथ सिगरेट पाने गई तो उन्होनें इस घटना को अंजाम दिया। अपने को बचाते हुए पीड़िता ने उन्हे धकेला और किसी तरह वहां से बाहर शहर की गलियों की ओर भागी उसके पीछे वह तीनों आरोपी भी भाग रहे थे।
बदहवास हालत में यह पीड़िता एक जोड़े से जा टकराई जिन्होनें पुलिस को बुलाने और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने में उस पीड़िता की मदद की। पुलिस अधिकारी ने बताया की यह हम सभी के लिए बड़े शर्म की बात है कि सरेआम एक महिला शहर की गलियों में मदद के लिए चिल्लाती रही और कोई उसकी मदद को नहीं आया। और न ही किसी ने उन आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन जिस तरह से अपने बचाव में साहस दिखाया वह काबिले-ए-तारीफ है। जो हमारे समाज में साहस की एक मिसाल है।