{"_id":"61a63422e98e6b6da207d33e","slug":"noida-woman-arrested-for-killing-lover-contract-killer-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: प्रेमी की हत्या करने जौनपुर जा रही महिला गिरफ्तार, सुपारी किलर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
नोएडा: प्रेमी की हत्या करने जौनपुर जा रही महिला गिरफ्तार, सुपारी किलर फरार
Tue, 30 Nov 2021 07:55 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Tue, 30 Nov 2021 07:55 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना पुलिस ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट पर महिला को गिरफ्तार किया गया है। महिला के पास एक हथियार भी बरामद हुआ है। वह सुपारी किलर का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने प्रेमी की हत्या कराने के लिए शैलेंद्र और भोला को सुपारी दी थी।
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक महिला ने प्रेमी की हत्या करने के लिए साजिश रचकर दो शूटरों को चार लाख रुपये की सुपारी दे दी, लेकिन वारदात अंजाम देने से पहले ही मंगलवार को बीटा-टू कोतवाली पुलिस ने महिला को यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट से गिरफ्तार कर लिया। महिला के पास से तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस शूटरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
डीसीपी ग्रेटर नोएडा अमित कुमार ने बताया कि राजनगर एक्सटेंशन गाजियाबाद निवासी प्रमिला चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ में पता चला कि वह प्रेमी की हत्या करने के लिए निकली थी और यमुना एक्सप्रेसवे पर शूटरों का इंतजार कर रही थी। शूटरों के साथ उसे जौनपुर जाना था।
विज्ञापन
आरोपी महिला ने बताया कि उसके बेटे को ट्यूशन पढ़ाने के लिए अंकुर घर पर आता था। इस दौरान उसके अंकुर से प्रेम संबंध हो गए। दोनों में 10 वर्षों से संबंध थे। इस बीच अंकुर जौनपुर चला गया और वहां जाकर शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर महिला आगबबूला हो गई। नाराज प्रमिला ने अंकुर की हत्या की साजिश रच डाली। उसने हत्या के लिए ग्रेटर नोएडा निवासी दो बदमाशों को चार लाख रुपये की सुपारी दी।
विज्ञापन
शूटर हुए फरार, पुलिस तलाश में जुटी
मंगलवार को प्रमिला यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर तमंचे के साथ बदमाशों का इंतजार कर रही थी, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर साजिश का खुलासा कर दिया। शूटरों की पहचान कौशिंद्र व भोला के रूप में हुई है। पुलिस ने प्रमिला से तमंचा, प्रेमी का फोटो, दो मोबाइल व पहचान पत्र बरामद किया है। आरोपी शूटर फरार हो गए हैं। पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है।