फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   murder to teenger in kaushambi

किशोरी की हत्या, अर्ध नग्न हालत में मिली सिर कटी लाश

Tue, 04 Jun 2019 12:41 AM IST
kaushambi Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
murder to teenger in kaushambi
news - फोटो : news
 करारी कोतवाली क्षेत्र के अरका फतेहपुर गांव में रविवार रात एक किशोरी की निर्मम हत्या कर दी गई। सुबह गांव के बाहर ससुर खदेरी नदी किनारे अर्ध नग्न हालत में उसकी सिर कटी लाश मिली। हत्या से पहले गैंगरेप की भी आशंका है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस सनसनीखेज वारदात की तफ्तीश कर रही है। 
विज्ञापन


     मृतका की उम्र करीब 15 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। सुबह सनसनीखेज वारदात की जानकारी मिलते ही एसपी प्रदीप गुप्ता फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के सिर की तलाश शुरू की तो धड़ से करीब 50 मीटर की दूरी पर वो कीचड़ में गड़ा मिला। शव के पास ही एक खाली मल्टी विटामिन इंजेक्शन और बुखार तथा दर्द की दवाओं का रैपर पड़ा था। कोल्ड ड्रिंक व किसी पुरुष की चप्पल भी पड़ी मिली। मृतका की अंडरवियर में मोबाइल फोन मिला। शव के पास इतनी मात्रा में खून पड़ा था, जिसे देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि हत्या उसी स्थान पर की गई है। सनसनीखेज घटना का कारण फिलहाल पुलिस नहीं तलाश सकी है। प्राथमिक जांच में पुलिस इसे ऑनर किलिंग बता रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बरामद मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगा दिया गया है। हत्या से पहले रेप अथवा गैंगरेप की भी आशंका है। इसकी तस्दीक के लिए पंचनामे में जांच के लिए लिख दिया गया है। 
विज्ञापन

-
गैंगरेप के बाद हत्या या ऑनर किलिंग, उलझी पुलिस
किशोरी की हत्या की गुत्थी पूरी तरह से उलझी हुई है। पुलिस को झूठी शान के लिए अपनों पर वारदात को अंजाम देने का शक है। जबकि मौका-ए-वारदात के हालात गैंगरेप के बाद हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

     लड़की के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर और बनियान थी। इतने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि रेप अथवा गैंगरेप के बाद ही हत्या की गई होगी। वहीं, अंडरवियर में मोबाइल मिलने के कारण पुलिस इसे ऑनर किलिंग भी मान रही है। अब सवाल यह है कि परिवार वाले हत्या करेंगे तो लड़की के कपड़े आखिर क्यों उतारेंगे। शव के पास लाल रंग की सिर्फ एक टी-शर्ट पड़ी मिली। बाकी कपड़े काफी खोजबीन के बाद भी कहीं आसपास नजर नहीं आए। हो सकता है कि हत्यारे ने पुलिस को भ्रमित करने के लिए मोबाइल अंडरवियर में छोड़ दिया हो। पुलिस के मुताबिक यह भी संभव है कि आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर उसी हाल में परिजन लड़की को नदी किनारे ले गए हों और वहां हत्या कर दी हो। तमाम सवालों के बाद पुलिस ऑनर किलिंग के साथ गैंगरेप के बाद हत्या की बात को भी सिरे से खारिज नहीं कर पा रही है। अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिनाख्त होने के बाद गुत्थी काफी हद तक सुलझ जाएगी। 
--
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed