फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mumbai Crime: 4 held for duping IAS and IPS officers with false promises

IAS-PCS को मनचाही पोस्टिंग का सब्जबाग दिखाकर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 02 Jun 2017 08:26 PM IST
amarujala.com- presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- presented by: श्रवण शुक्ला Updated Fri, 02 Jun 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Crime: 4 held for duping IAS and IPS officers with false promises
प्रतीतात्मक तस्वीर
महाराष्ट्र में ऐसे गिरोह का भंडाफोड हुआ है, जो आईएएस-पीसीएस अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग का सब्जबाग दिखाकर ठगी किया करता था। इस गिरोह के 4 लोग पुलिस के शिकंजे में आए हैं, जिसमें से दो को पुलिस ने जाल बिछाकर फाइव स्टार होटल से दबोचा था। आरोपियों में से एक महाराष्ट्र के पूर्व कांग्रेसी मंत्री सिध्दराम म्हात्रे का पीए रहा है।
विज्ञापन


मुंबई क्राइम ब्रांच ने रविंद्र यादल, किशोर माली, विशाल ओंबले और सागर हिरमुख को पकड़ा है। ये लोग कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को ठगा करते थे। चारों मनचाही पोस्टिंग दिलाने के नाम पर अधिकारियों को ठगा करते थे। चारों अपने आपको मुख्यमंत्री कार्यालय और गृह मंत्रालय से जुड़ा बताकर मनचाही पोस्टिंग दिलाने का सब्जबाग दिखाकर लाखों की ठगी कर चुके हैं। 
विज्ञापन


मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने विशाल ओंबले और किशोर माली को पुणे और सोलापुर से गिरफ्तार किया, तो यादव और हिरमुख को फाइव स्टार होटल में जाल बिछाकर पकड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से छापे में 6लाख रुपए की नकदी के साथ ही तमाम स्टैंप और कागजात भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पकड़े गए गिरोह से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed