फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother-daughter and father beat up in children's dispute

बच्चों के विवाद में मां-बेटी और पिता को पीटा

Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
hamirpur
hamirpur Updated Tue, 28 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
राठ।
कस्बे के गायत्री नगर पठानपुरा मोहल्ले में बच्चों के विवाद में मां-बेटा और पिता को पीट दिया। पीड़ित ने मंगलवार को परिजनों के साथ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पठानपुरा मोहल्ला निवासी श्याम सिंह अहिरवार ने बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे उसका पुत्र सौरभ (11) दरवाजे के बाहर बच्चों के साथ खेल रहा था। किसी बात पर बच्चों का आपस में विवाद हो गया। इस दौरान सुखवती पत्नी अर्जुन राजपूत ने सौरभ को पीट दिया।
विज्ञापन


शोर सुन उसकी पुत्री सरोज कुमारी बचाने दौड़ी तो सुखवती और उसके पति ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसकी पत्नी सियारानी को भी पीट दिया। जब वह बचाने पहुंचा तो अर्जुन ने उसे भी पीट दिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी, छह दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को उसने फिर से तहरीर दी, कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed