{"_id":"56e271624f1c1bdf688b456b","slug":"mother-and-daughter-die-after-having-poisoned-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गरीबी से तंग आकर मां-बेटी की मौत, हड़ंकप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी: गरीबी से तंग आकर मां-बेटी की मौत, हड़ंकप
ब्यूरो/ अमर उजाला, देवरिया
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:02 PM IST
सार
- मां-बच्ची की अचानक हुई मौत से हड़कंप, मृतका पर जहरखुरानी का आरोप
- गांववालों के मुताबिक गरीबी से तंग आकर महिला ने उठाया ऐसा कदम
विज्ञापन
बच्ची को जहर खिलाकर खुद खाया
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के देवरिया के बरहज में गरीबी की तंग आकर एक महिला ने अपनी बेटी को खाने में जहर मिलाकर दिया और फिर खुद भी खा लिया। रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात कपरवार के नौका टोला इलाके की है। महिला और बच्ची की मौत हो जाने पर परिवारवालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने भी इस घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई।
गांववालों के मुताबिक मृतका का परिवार मुफलिसी से जूझ रहा था। बीते पांच-छह दिन से घर में कलह चल रहा था। घर के हालातों से महिला परेशान थी। उसके सिर पर घर की परेशानी ऐसी सवार हुई कि उसने अपनी पांच साल की बच्ची को खाने में जहर दिया और फिर खुद खा लिया।
गांववालों के मुताबिक महिला ने अपने एक साल के बेटे को भी दूध में जहर देने की कोशिश की लेकिन वह चिल्लाने लगा। थोड़ी देर में बेटे की हालत बिगड़ी तो घरवाले उसे निजी डॉक्टर के पास ले गए। जहां इलाज के बाद वह ठीक हुआ। कुछ समय बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और रात करीब नौ बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवारवाले उसे घाघरा में प्रवाहित कर घर लौटे उसके कुछ घंटे बाद रात करीब एक बजे महिला की भी मौत हो गई। परिवार ने रात में ही उसका दाह संस्कार कर दिया।
वहीं एसओ परमाशंकर यादव ने घटना के बारे में अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है।