{"_id":"58a9dbd34f1c1b0d4cd84c89","slug":"micro-observer-died-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव ड्यूटी में आ रहे माइक्रो आब्जर्वर की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव ड्यूटी में आ रहे माइक्रो आब्जर्वर की हार्टअटैक से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
वोट
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरैचा पोलिंग स्टेशन पर तैनात माइक्रो आब्जर्वर व एसबीआई में कैशियर पद पर तैनात एक कर्मचारी की रविवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताते हैं कि एसबीआई की सिधौली शाखा में तैनात कैशियर गोविंद शरण पांडेय की माइक्रो आब्जर्वर के पद पर सीतापुर विधानसभा के धरैंचा पोलिंग स्टेशन पर ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
लखनऊ के अलीगंज निवासी गोविंद शनिवार रात अचानक तबियत खराब हो गई। इस पर वह अपने घर चले गए थे। रविवार सुबह वे ड्यूटी के लिए घर से सीतापुर रवाना हुए। बक्शी का तालाब पहुंचते ही उनकी तबियत अचानक फिर से बिगड़ गई।
विज्ञापन
उन्हें केजीएमयू ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सीडीओ रवींद्र कुमार ने बताया गोविंद शरण की मृत्यु निर्वाचन ड्यूटी के दौरान नहीं हुई है। बैंक के मुख्य प्रबंधक अभय श्रीवास्तव द्वारा स्वास्थ्य खराब की जानकारी होने पर उनकी जगह ड्यूटी के लिए रिजर्व से प्रदीप जौहरी को तैनात कर दिया गया था।
विज्ञापन