फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   men gangraped with Minor was arrested in Bareilly

दरिंदों का चेहरा देखते ही सहमी बच्ची, चीख कर रो पड़ी

Sun, 27 Aug 2017 01:39 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
amarujala.com, Presented by: शारुख खान Updated Sun, 27 Aug 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
men gangraped with Minor was arrested in Bareilly
बच्ची को ले जाते हुए सीसीटीवी में कैद आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बरेली के नवाबगंज में बच्चियों के साथ लगातार रेप से सहमे नवाबगंज के दो गुनहगार सीरियल रेपिस्ट निकले। सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए दरिंदों ने ही पंद्रह दिन पहले हुई रेप की वारदात भी कबूल की है। उनकी पहचान के लिए जब बच्ची को सामने लाया गया तो देखते ही वह सहम गई और चीखते हुए रोने लगी। उनकी निशानदेही पर बच्ची के कपड़े भी बरामद कर लिए गए हैं। दोनों किशोरों को किशोर सदन भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


तीन दिन पहले बुधवार की शाम बच्ची को बीच रास्ते से साइकिल पर ले जाकर गैंगरेप करने वाले दोनों किशोरों को किशोर सदन भेज दिया गया है। इन किशोरों ने पंद्रह दिन पहले नवाबगंज में हुई एक और बच्ची से रेप करना कबूल किया है। कोतवाल शिवदत्त जोशी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने स्टेशन मार्ग स्थित बंद पड़े भट्ठे से पहली घटना की शिकार हुई बच्ची की चुन्नी बरामद की है। 
विज्ञापन


यहां पड़े पत्तों पर खून के निशान भी मिले हैं। दरिंदों ने दोनों घटनाओं को एक ही स्थान पर अंजाम दिया। यहीं से दो दिन पूर्व हुई घटना वाली बच्ची के अधोवस्त्र भी मिले। लग रहा था कि दुष्कर्म के दौरान दरिंदों से बचने के लिए बच्ची ने काफी जद्दोजहद की थी। इसमें एक आरोपी की शर्ट के बटन व लॉकेट भी वहीं टूटकर गिर गए जो बाद में पुलिस ने बरामद कर लिए। पुलिस ने पहली दुष्कर्म पीड़ित का आरोपियों से सामना कराया तो उसने उन्हें तुरंत पहचान लिया और रो कर घरवालों से लिपट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed