फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Manipulating women, children banging on opposition

महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पुत्रों की पिटाई

Sat, 11 Feb 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 11 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
बाजार से खरीदारी कर घर लौट रही महिला से गांव के दो युवकों ने छेड़छाड़ की। जब  महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपियों ने महिला व उसके दो पुत्रों को रास्ते में घेरकर पिटाई लगा दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका गांव के ही ब्रजेश और शंकर लाल से प्रधानी चुनाव के बाद से रंजिश चल रही है। नौ फरवरी को वह बाजार गई थी। घर लौटते समय आरोपियों ने महिला को गांव के बाहर रोक कर छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। घटना की जानकारी उसी दिन महिला ने पुलिस को दी। उसके साथ दो बेटे भी थे। घर लौटते वक्त आरोपियों ने अपने साथियों संग दोबारा हमला कर दिया। आरोपियों से जान को  खतरा जताते हुए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल ख्यालिराम आदित्य ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी ब्रजेश, शंकरलाल, बलवीर, खपरैल  गौटिया निवासी सुरेश, मोमिनगंज के संजय गिरजाशंकर समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed