{"_id":"573739174f1c1bb36b91a484","slug":"man-robbed-of-rs-45-thousand-at-knife-point-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 45 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 45 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sun, 15 May 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊना के लालसिंगी में कार में सवार शातिर युवक एक व्यक्ति से चाकू की नोक पर 45 हजार की नकदी लूटकर फरार हो गए। शुक्रवार देर रात हुई वारदात से क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच तेज कर दी है। पुलिस ने रेड लाइट चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक धुसाड़ा निवासी सिकंदर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीरनिगाह में दुकान करता है। शुक्रवार देर रात जब पीरनिगाह से बाइक पर अपने घर लौट रहा था तो लालसिंगी के पास एक कार ने तेजरफ्तार से चलते हुए कार को उसकी बाइक के आगे लगा दिया।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि जब तक वह कुछ समझता, कार सवार युवकों ने कथित तौर पर उसकी गर्दन पर चाकू रख दिया और उसके पास से 45 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। एसएचओ शेर सिंह ने बताया कि व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन