{"_id":"655c7245a1a3e790c705b772","slug":"man-of-fatehabad-beaten-in-old-rivalry-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: युवक को अगवा किया, फिर नंगा कर बेल्ट से पीटा, चप्पल भी चटवाई, सामने आया कारण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Fatehabad: युवक को अगवा किया, फिर नंगा कर बेल्ट से पीटा, चप्पल भी चटवाई, सामने आया कारण
Tue, 21 Nov 2023 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Nov 2023 02:36 PM IST
सार
युवक के अनुसार बताया जा रहा है कि उसकी गांव की लड़की की फोटो दूसरे गांव में रहने वाले उसके दोस्त के पास थी, जो बर्थडे मनाते समय की थी। लड़की आरोपी युवकों के रिलेशन में थी। यह फोटो उसको व्हाट्सएप पर मिली थी।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के निकटवर्ती गांव के एक युवक को पुरानी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा बंधक बनाकर नग्न कर बेल्ट से पीटने और फिर चप्पल चटवाने का मामला सामने आया है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर आरोपियों पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
पीड़ित का कहना है कि उसने इस बारे में फतेहाबाद पुलिस को 17 नवंबर को शिकायत दी थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई है। घटना को अंजाम देने के पीछे गांव की किसी लड़की की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने का विवाद बताया जा रहा है। युवक के अनुसार कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर उनके गांव के ही दो-तीन युवकों के साथ उसकी बहसबाजी हो गई थी।
विज्ञापन
15 नवंबर को शाम के समय लाल बत्ती चौक पर खड़ा था। उस दिन रोडवेज की बसें नहीं चल रही थी। गांव के ही दो युवक आए और उसे अपने साथ ले गए। आरोपी रास्ते में उसे झलनिया-भूथन के बीच खेत में ले गए। वहां करीब 6 युवक पहले से मौजूद थे। युवक के अनुसार उसे कपड़े उतारने के लिए कहा गया जब उसने नहीं उतारे तो जबरदस्ती उतारे गए और बेल्ट से पीटा गया। इसके बाद उसे चप्पल चटाकर फिर बेल्ट से पीटा गया और उसे हथियारों से डराया भी गया। युवक ने बताया कि उसकी वीडियो बनाई गई और वायरल करने की धमकी दी तो उसने पुलिस को शिकायत नहीं दी, लेकिन अब उसने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
ये है रंजिश का कारण
युवक के अनुसार बताया जा रहा है कि उसकी गांव की लड़की की फोटो दूसरे गांव में रहने वाले उसके दोस्त के पास थी, जो बर्थडे मनाते समय की थी। लड़की आरोपी युवकों के रिलेशन में थी। यह फोटो उसको व्हाट्सएप पर मिली थी। युवक के अनुसार जब फोटो आई उस दौरान आरोपियों के साथ रहने वाला एक लड़का उसके पास बैठा था, जिसने ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से उससे फोटो मांगी, जो उसने नहीं दी। इसी को लेकर रंजिश हो गई।
मामले को लेकर मंगलवार को ही पुलिस को शिकायत मिली है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है। - आत्माराम, शहर थाना प्रभारी