पत्नी से परेशान पति ने जेल में लगाई फांसी, 45 मिनट तक लटका रहा पंखे से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के सूरत में 22 साल के शख्स ने पुलिस स्टेशन में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस के मुताबिक शख्स की पहचान प्रवीण इंद्रजीत के रूप में हुई है और उसने कमीज के कपड़े से पंखे पर लटककर आत्महत्या की।
पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है जिसमें प्रवीण 45 मिनट तक पंखे से लटका रहा और उस दौरान वह कई बार चिल्लाया भी था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रवीण को पत्नी से विवाद के बाद गिरफ्तार किया गया था। पत्नी से परेशान होकर प्रवीण ने एक दिन खुद ही पुलिस को घर बुलाया था और अपनी शिकायत दर्ज करानी चाही थी। लेकिन चूंकि वह खुद नशे में था इसलिए पुलिस ने उसे ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रवीण के खिलाफ आईपीसी की धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है।
परिजनों ने प्रवीण के पोस्टमार्टम से किया इनकार
सूरत के पनदेसारा में रहने वाले प्रवीण का अपनी पत्नी से काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था और उसने अपनी पत्नी पर कई बार शोषण करने का आरोप लगाया था। प्रवीण के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी का किसी बड़े व्यक्ति से अच्छे संबंध हैं और उसी की मदद से प्रवीण को जेल भिजवाया।
प्रवीण के परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर दिया है और पत्नी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले पर क्षेत्र के पुलिस कमीश्नर सतीश शर्मा का कहना है कि गंभीरता से जांच की जाएगी और सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे।