फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Maung Maafia beaten policemen by making hostages

मौरंग माफिया ने सिपाहियों को बंधक बनाकर पीटा

Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 23 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Maung Maafia beaten policemen by making hostages
नहीं रुक रहा अवैध खनन का कारोबार - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
कदौरा पुलिस को सोमवार सुबह गुलौली के पास मौरंग खनन की सूचना मिली। इस पर कुछ सिपाही थाने की जीप से और कोबरा टीम के सिपाही राहुल मिश्रा व रामनाथ शर्मा बाइक से दबिश देने पहुंचे। रास्ते में सिपाहियों को मौरंग से लदे ट्रैक्टर आते दिखाई दिए। सिपाहियों ने ट्रैक्टरों को पीछा किया। ग्राम बवीना व रैला के पास खनन माफियाओं ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस पर जीप में सवार सिपाही भाग निकली। लेकिन बाइक पर मौजूद दोनों सिपाहियों को खनन माफियाओं ने दबोच लिया।
विज्ञापन


वे उन्हें गुलौली मजरा के बगिया गांव ले जाकर बंधक बना लिए और जमकर पीटा। मौके से भागे सिपाहियों ने थानाध्यक्ष को सूचना दी तो वे अतिरिक्त फोर्स के साथ ग्राम बगिया पहुंचे। वहां पर थानाध्यक्ष व ग्रामीणों के बीच नोंकझोंक होने लगी। पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों से बातचीत कर दोनों सिपाहियों को मुक्त कराया।
विज्ञापन


ग्रामीणों की पिटाई से सिपाहियों को हाथ, पैर व शरीर पर चोटें भी आईं हैं। सिपाहियों की तहरीर पर थानाध्यक्ष ने राशि खां, कादिर खां, कल्लू खां, भूरा खां, उमेर, हजरत, इस्तखार बेग, घपला बेग, मुवीर बेग उर्फ भूरा व आठ अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है। सभी अभीफरार है। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्दपुलिस पर हमला करने वालों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed