{"_id":"5a3bfed84f1c1b5c0c8b474d","slug":"looted-cars-found-near-bjp-leader-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के घर के पास मिली लूटी गई कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के घर के पास मिली लूटी गई कार
अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
loot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक हफ्ते पूर्व भाड़े पर ले जाकर कानपुर में लूटी गई स्विफ्ट डिजायर कार को पुलिस ने गुरुवार को शहर के एक भाजपा नेता के आवास के पास से बरामद किया है। कार की नंबर प्लेट बदलकर भाजपाई रंग की नंबर प्लेट लगाई गई है। पुलिस ने एक को हिरासत में ले लिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है।
हमीरपुर जनपद के बिगहना गांव निवासी जुनैद अहमद ने पिछले हफ्ते यहां शहर कोतवाली को दी गई तहरीर में बताया था कि मौदहा निवासी एक व्यक्ति और तीन अज्ञात लोग उसके छोटे भाई परवेज अहमद की कार भाड़े पर ले गए थे। परवेज बांदा में आवास विकास कालोनी में रहता है। आरोप लगाया था कि उसके भाई को कानपुर में पीटा और पिस्टल अड़ाकर नशीला पदार्थ पिलाने के बाद कार लूट ले गए। उधर, कार की बरामदगी और लुटेरों की तलाश में जुटी स्वाट टीम और क्राइम ब्रांच में जुटी थी।
टीम ने गुरुवार को कार बांदा शहर में आवास विकास के पास एक भाजपा नेता के घर के नजदीक बरामद की है। इसकी दोनों नंबर प्लेट बदल कर भाजपाई झंडे की रंग वाली नंबर प्लेट लगाई गई हैं। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस पर चुप्पी साधे हुए है। अन्य आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश जारी है।