फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Liquor syndicate selling liquor in AP

... तो अरुणाचल प्रदेश में खपाई जाती थी शराब

Sat, 03 Feb 2018 01:23 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 03 Feb 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Liquor syndicate selling liquor in AP
डेमो पिक
शहर से सटे गांव रंगीलानगर में पकड़ी गई अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में पकड़ी गई विदेशी नकली शराब में शामिल माफिया के तार अरुणाचल प्रदेश से जुड़े होने की संभावना बढ़ गई है। पुलिस भी इस संभावना से इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व में मंगलवार की रात रामापुर पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूरी पर सदर कोतवाली पुलिस ने एक गोदाम में छापा मारा था। गोदाम में वैसे तो पुलिस ने 71 पेटी अंग्रेजी शराब की ब्रांड ब्लू मूड और 274 पेटी फ्रेजी रोमियो बरामद की थी। इसके अलावा 32 हजार खाली शीशी (प्लास्टिक) की बरामद होना दिखाई गईं थीं। हालांकि सूत्रों का दावा था कि दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर लाई गई पेटियों की संख्या करीब पांच सौ के आसपास थीं, जबकि पुलिस महज 347 पेटी ही बरामद होने का दावा कर रही है। पेटिको के डिब्बों पर सेल इन अरुणाचल प्रदेश लिखा था। वैसे तो जिले में कहीं से भी अभी तक अरुणाचल प्रदेश की शराब की बिक्री की बात सामने नहीं आई है। इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन

मसलन यदि माफिया इस शराब की खेप को जिले में खपाते थे तो इसकी जानकारी पुलिस और आबकारी विभाग को क्यों नहीं लग सकी? यदि जिले में इस शराब की सप्लाई नहीं की जाती थी तो आखिर बड़े पैमाने पर तैयार की गई नकली शराब को माफिया कहां खपाते थे। शराब व्यवसाय से जुड़े लोगों की मानें तो इस अवैध काले कारोबार में शामिल शराब माफिया के तार अरुणाचल प्रदेश से जुड़े हैं। खाकी और खादी के संरंक्षण में माल की सप्लाई अरुणाचल प्रदेश में की जाती थी। यह माल बड़ी गाड़ियों में अन्य सामान के बीच में छिपाकर भेजा जाता था। इस संभावना से पुलिस भी इंकार नहीं कर रही है। सीओ सिटी आरके वर्मा का कहना है कि शराब व्यवसाय में जुड़े लोगों की जड़े काफी हद तक मजबूत होती हैं। उन्होंने शराब के अरुणाचल प्रदेश में खफाने की संभावना से इंकार नहीं किया है। उनका कहना है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच की जाएगा। शीशियों में लिखे टिन नंबर, होलोग्राम आदि की जांच भी कराई जा रही है। जांच में सारे तथ्य उभर कर सामने आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस
गांव रंगीलानगर में पकड़ी गई नकली शराब की खेप के मामले में पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई रुचि नहीं ले रही है। सूत्रों की मानें तो पुलिस उन्हें कोर्ट में आत्मसमपर्ण के लिए समय दे रही है। शायद यही वजह है कि पुलिस मामले में नामजद किए गए आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर गंभीर नहीं है। न ही कोई दबिश दी जा रही है।

जांच कोतवाली के एक सब इंस्पेक्टर को सौंपी गई है। आरोपियों के घरों पर छापेमारी की गई थी, लेकिन आरोपी नहीं मिले हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
केपी गौड़, एसएसआई 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed