{"_id":"5bf59f1ebdec22233165ed67","slug":"killing-farmer-in-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में पानी लगा रहे अधेड़ की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत में पानी लगा रहे अधेड़ की हत्या
खेत में पानी लगा रहे अधेड़ की हत्या
Updated Wed, 21 Nov 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
-रोते बिलखते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आटा। लेनदेन के विवाद में खेत में पानी लगा रहे अधेड़ की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। परिजनों ने थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम हेदलपुर निवासी गोपी चरण (52) पुत्र स्वर्गीय सीताराम मंगलवार की देर रात खेतों में पानी लगाने गए थे। रात में कुल्हाड़ी के वार से उनकी हत्या कर दी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे भाई ने आटा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। घटना स्थल पर एसपी अरविंद चतुर्वेदी, एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी, सीओ कालपी सुबोध गौतम भी मौके पर पहुंच गए।
मृतक के भाई शिव चरन ने थाना पुलिस को बताया कि उसका भाई अविवाहित था, गांव में बने घर में अकेला रहता था। गांव के बालादीन का खेत बलकट पर लेकर उसमें मंगलवार की रात पानी लगा रहा था। पैसे के लेनदेन को लेकर गांव के गुल्लू पुत्र हनुमंत ठाकुर ने उसके भाई गोपी चरण की गर्दन पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं मृतक की चाची व बहन ने आरोप लगाया है कि मृतक ने कुछ समय पहले अपनी खेती बेची थी। जिसका पैसा उसने गुल्लू के पास जमा कर दिया था। इसी पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इनसेट
ढाई बीघा जमीन का पैसा बना हत्या का कारण
परिजनों ने बताया कि गोपीचरण ने अपनी ढाई बीघा जमीन 2016 में बेंच दी थी। जमीन का पैसा उसने घर में रखने के बजाय गांव के गुल्लू के पास रख दिया था। इसी पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। उसका भाई कई बार गुल्लू से पैसे मांग चुका था। गुल्लू पैसे देने में आनाकानी कर रहा था।