फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   killed due to illegal connection

अवैध संबंध के चलते की गई थी हत्या

Mon, 06 Jun 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Mon, 06 Jun 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने शनिवार को दाउदपुर तिराहे तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय से कृष्ण गोपाल सिंह हत्याकांड के मामले में पति, पत्नी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि सात आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पकड़े गए लोगों के कब्जे से पुलिस ने मृतक की पैनकार्ड, आधार कार्ड, फोटोग्राफ और मोजा भी बरामद किया है। हत्या की वजह अवैध संबंध बताया गया है।
विज्ञापन


घटना का खुलासा करते हुए एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया ने पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
एएसपी ग्रामीण ने बताया कि 29 मई की रात को डेवढ़ी गांव में सड़क के किनारे कृष्ण गोपाल सिंह की हत्या कर फेंका गया शव बरामद किया गया था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार की देर शाम डेवढ़ी तिराहे से दिवाकर राम, विद्याराम तथा योगेंद्र राम को गिरफ्तार किया। दिवाकर ने पुलिस को बताया कि कृष्ण गोपाल का संबंध उसकी पत्नी रीता से चल रहा था। उसे कई बार समझाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाई गई। रात में डेवढ़ी गांव के एक खेत में उसे बुलाया। वह जैसे ही खेत में पहुंचा पहले से घात लगाए एक दर्जन लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला और उसकी लाश को सड़क के किनारे फेंक दिया था। एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार सिसौदिया ने बताया कि दिवाकर की पत्नी रीता को पूर्व माध्यमिक विद्यालय से गिरफ्तार किया गया, जबकि इस घटना में शामिल सोनू, राजेश, कन्हैया, मंगरु, सागर, दिवाकर, मुन्ना अभी    फरार हैं।


जल्द ही इनकी भी गिरफ्तारी कर ली जाएगी। इसका खुलासा करने पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपए के ईनाम की घोषण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed