{"_id":"5cae2f07bdec2260e22adaf6","slug":"kidnapping-boy-playing-in-front-of-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने खेल रहे बालक का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने खेल रहे बालक का अपहरण
Wed, 10 Apr 2019 11:29 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
हरिहरपुर(संतकबीरनगर)। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम छितही के धोबी पुरवा से दिनदहाड़े एक बालक के अपहरण से सनसनी फैल गई। सूचना पर हरकत में आई महुली पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेेेबंदी कर बच्चे की तलाश मेें अभियान तेज कर दिया है।
महुली क्षेत्र के ग्राम छितही का धोबी पुरवा मोहल्ला महुली-मानपुर मार्ग पर स्थित है। बुधवार दोपहर बाद कुछ बच्चे घर के सामने सड़क पर खेल रहे थे। साथ खेेल रहे बच्चों का कहना हैै कि उसी समय मानपुर की तरफ से एक स्कूटी सवार युवक पहुंचा। स्कूटी की पिछली सीट पर एक महिला बैठी थी। स्कूटी सवार ने वाहन रोक कर खेल रहे बच्चों में से सात वर्षीय आदित्य पुत्र रामचंद्र को अपनी स्कूटी पर बीच में बैठाकर महुली की तरफ फरार हो गए। बच्चों के शोर मचाने पर परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना यूपी-100 को देकर महुली थाने पहुंच गए। एसओ महुली शैलेंद्र राय ने मामले की गंभीरता को देख तत्काल आसपास के थानों की पुलिस के साथ ही बस्ती पुलिस के लिए अलर्ट जारी कर नाकेबंदी शुरू करा दी। एसओ ने बताया कि अपहरणकर्ताओं की तलाश की जा रही है