फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   jewellers in gorakhpur

गहने बंधक रखने वाले सर्राफ जाएंगे जेल

Tue, 22 Mar 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
jewellers in gorakhpur
ज्वैलर हड़ताल

विज्ञापन
गोरखपुर। गोला में चोरी के गहने बंधकरखने वाले सर्राफ पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जेल भेजेगी। चोर ने सिद्धि विनायक ज्वेलर्स की दुकान में चोरी करने के बाद गहने कस्बे के ही तीन सर्राफ के यहां बंधक रख दिए थे।

चोरों के पकड़े जाने पर सर्राफ ने गहने बदलकर वापस कर लिए जिस कारण पर्दाफाश पर सवाल खड़े हो गए। एसएसपी ने सीओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है।


गोला के सोनू जायसवाल की कस्बे में सिद्धि विनायक ज्वैलरी और कपड़े की दुकान है। 15 फरवरी की रात में चोर शटर तोड़कर तिजोरी उठा ले गए। सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकार्ड हुई थी।
विज्ञापन


19 मार्च की रात पुलिस ने गोपालपुर निवासी संतराम वर्मा, अजीत सिंह, संदीप मणि त्रिपाठी, बारानगर के पंधारी यादव और उरुवा के बनकटी निवासी विनोद चौरसिया को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने चोरी के बाद गहने कस्बे के ही तीन सर्राफ के यहां बंधक रख दिए। पूछताछ के बाद पुलिस सर्राफ घर पहुंची तो उन्होंने गहने बदलकर दे दिए जिसे सोनू ने पहचानने से इंकार कर दिया।

एसएसपी अनंत देव ने गहने बदलने वाले सर्राफ के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश सीओ बांसगांव राधेश्याम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed