फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Jaimal the burglars made goods

जयमाल के दौरान चोरों ने उड़ाया माल

Sun, 12 Feb 2017 11:42 PM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 12 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
नगर स्थित एक लान में शनिवार की रात विवाह समारोह के दौरान चोरों ने दुल्हन के पर्स से गहने और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। घटना के वक्त जयमाल की रस्म में घराती बराती व्यस्त थे। इस  बात की जानकारी जब परिवार वालों को हुई तो उन्होंने इसकी सूचना सौ नंबर पर  पुलिस को दी।
विज्ञापन


  मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सर्कस रोड निवासी डा. विपिन  कुमार श्रीवास्तव की पुत्री का वैवाहिक समारोह चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र  स्थित एक लान में शनिवार को  आयोजित था। परिवार वालों के अनुसार रात लगभग दस बजे  लान में बने स्टेज पर जयमाल का कार्यक्रम चल रहा था। परिवार के सदस्य व रिश्तेदार कमरों को बंद करके स्टेज के पास आ गये।  वहीं दुल्हन ने भी अपना पर्स कमरे में छोड़ दिया था।
विज्ञापन


जयमाल समाप्त होने के  बाद दुल्हन जैसे ही कमरे में पहुंची तो देखा कि उसका पर्स खिड़की के पास  पड़ा हुआ है और उसमें रखे सोने के जेवरात, रुपये और मोबाइल गायब है। परिवार  वालों के अनुसार कमरे में बनीं खिड़की की जाली टूटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने  अनुमान लगाया कि जाली तोड़कर खिड़की में किसी डंडे के सहारे पर्स को उठाया  गया होगा। खिड़की में लगे ग्रिल से पर्स बाहर निकलने नहीं पाने की स्थिति  में चोर ने पर्स में रखे सामान को उड़ा दिया और पर्स वहीं छोड़कर फरार हो  गये। वहीं कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चोरी की सूचना मिली थी  लेकिन पीड़ित ने किसी प्रकार की लिखित शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed