फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   In road accident: the street made of milk, the pots filled with utensils in jaipur

सड़क बनी दूध का दरिया, बर्तन भरकर ले गए लोग

Fri, 18 Aug 2017 04:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 18 Aug 2017 04:37 PM IST
विज्ञापन
In road accident: the street made of milk, the pots filled with utensils in jaipur
सड़क बनी दूध का दरिया - फोटो : Vishnu Sharma
ट्रेफिक के बीच सड़क पर दूध की दरिया बह निकली। आसपास के लोग बर्तन व बोतलों में दूध लेने के लिए टूट पड़े। 
विज्ञापन


यह नजारा राजधानी जयपुर के अजमेर रोड पर था। आज दोपहर यहां से सरस डेयरी का दूध टैंकर अजमेर रोड पर 200 फीट बाइपास के नजदीक गांधीपथ पर पलट गया। इसमें भरा दूध सड़क पर बहने लगा। थोड़ी देर में पूरी सड़क पर दूध ही दूध नजर आने लगा। 

दूध का टैंकर पलटने की जानकारी जैसे ही आसपास की बस्तियों में लोगों मिली, वे बर्तन और बोतल लेकर घटना स्थल पर आ गए और दूध एकत्र कर ले जाने लगे। इस हादसे से वहां ट्रेफिक जाम के हालात बन गए। 
विज्ञापन


जहां आज दोपहर को सरस डेयरी के दूध से भरा एक कंटेनर अजमेर रोड पर दो सौ फीट बाईपास के पास गांधी पथ पर पलट गया। इससे कंटेनर में भरा सैंकड़ों लीटर दूध निकलकर सड़क पर बहने लग गया। इससे आसपास बस्तियों में रहने वाले लोग बर्तन व बोतलें लेकर दौड़ पड़े और दूध भर-भरकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए पलट गया टैंकर और यूं बचे ड्राइवर-खलासी

In road accident: the street made of milk, the pots filled with utensils in jaipur
लोग बर्तन व बोतलें लेकर दौड़ पड़े - फोटो : Vishnu Sharma
टैंकर के ड्राईवर जेठमल ने बताया कि वह चंदवाजी से दूध से भरा टैंकर लेकर सरस डेयरी जयपुर आ रहा था। तभी हाइवे पर गांधी पथ के पास एक तरफ के दोनों टायर फट गए। टैंकर  रफ्तार में था। इसस अनियंत्रित होकर पलट गया।

इसके बाद वह खलासी के साथ केबिन का शीशा तोड़कर बाहर निकलकर आ गए। इसमें हल्की चोटें भी आई। सूचना मिलने पर  यातायात व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रेफिक को डायवर्ट किया। फिर क्रेन की मदद से टैंकर  को उठवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed