फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Husband murdered wife in etawah

पति ने ही की थी विवाहिता की हत्या

Thu, 06 Apr 2017 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 06 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण कालोनी में रविवार को विवाहिता की हत्या उसके पति ने ही किया था। वह पत्नी को प्रेमी का साथ छो़ड़ने को कह रहा था, जबकि वह इसके लिए राजी नहीं थी। ऐसे में उसने हत्या कर शव फेक दिया। पुलिस ने गुरुवार को पूरे मामले का खुलासा किया। लक्ष्मण कालोनी स्थित ईंट भट्टे के पास बीते रविवार की सुबह मिले विवाहिता के शव की शिनाख्त इसी मोहल्ले के निवासी गोविंद गुप्ता की पुत्री चांदनी (30) के रूप में हुई थी। चांदनी की शादी करीब दो साल पहले इसी मोहल्ले के संजय कुमार उर्फ संजू के साथ हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई। स्लाइड जांच में रेप की पुष्टि नहीं हुई। गोविंद की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


इस दौरान पुलिस ने दोनों परिवारों के साथ ही ग्रामीणों से भी पूछताछ कर पति-पत्नी के संबंधों की पड़ताल की। इसमें यह बात सामने आई कि विवाहिता का किसी से प्रेम संबंध था। पति इस बात का विरोध करता था। बुधवार को पुलिस संजय के घर पहुंची तो ताला बंद मिला। खोजबीन के दौरान पुलिस ने उसे भरथना ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि संजय ने जुर्म कबूल लिया। उसने बताया कि चांदनी तीन बार अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी। एक अप्रैल को वह पंजाब जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर बैठा था। रात करीब एक बजे चांदनी दिखी। उसने उसे काफी समझाया कि दूसरों का साथ छोड़ दे। इस पर दोनों के बीच स्टेशन पर ही झगड़ा हुआ। वह पंजाब नहीं गया और उसे लेकर घर लौटने लगा। रास्ते में ईंट भट्ठे के पास गला दबाकर चांदनी की हत्या कर दी। सुबह शव मिलने की बात पर मौके पर गया था। सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक संजय ने यह भी बताया कि चांदनी की बदचलनी की वजह से मोहल्ले के लोग उसे चिढ़ाते थे। इस वजह से भी उसे रास्ते से हटाने का इरादा बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed