{"_id":"5b9d541e867a557eb6031910","slug":"hundreds-of-pet-rabbits-thrown-near-haldi-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":" हल्दी रेलवे स्टेशन के समीप फेंके सैकड़ों पालतू खरगोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हल्दी रेलवे स्टेशन के समीप फेंके सैकड़ों पालतू खरगोश
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर के हल्दी रेलवे स्टेशन के पास फेंके गए खरगोश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंतनगर थाना क्षेत्र के हल्दी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को सौ से अधिक पालतू खरगोशों के मिलने से हड़कंप मच गया। आधा दर्जन खरगोशों की मौत होने के साथ ही अधिकांश खरगोश अचेत हालत में हैं। घटनास्थल से पंतनगर विश्वविद्यालय का फार्म लगा होने से सुरक्षा गार्ड कुछ खरगोशों को परीक्षण के लिए ले गए। इधर, रेंजर हरीश आर्या ने बताया कि झुंड में करीब आधा दर्जन से अधिक खरगोशों की मौत हो चुकी है। ये सभी पालतू खरगोश हैं और आशंका है कि बीमारी की वजह से इनको यहां फेंका गया होगा।
विज्ञापन
वे दो खरगोशों को पशु अस्पताल ले गए थे, लेकिन वह बंद था। खरगोशों की जांच कराने को लेकर उन्होंने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पत्र भेजने के साथ ही डीएफओ को भी अवगत कराया है। इस क्षेत्र में खरगोश नहीं पाले जाते हैं। आशंका है कि यूपी से खरगोश लाकर यहां फेंके गए हैं। खरगोशों को यहां कौन फेंककर गया है इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन