फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   girlfriend warned to bride

‘मेरे प्रेमी से शादी की तो ठीक नहीं होगा’

Sat, 21 Apr 2018 01:52 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Sat, 21 Apr 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
girlfriend warned to bride
प्रशासन - फोटो : demo pic
ललितपुर।
विज्ञापन

 शहर के एक शादी घर में बृहस्पतिवार को दूल्हा बारात लेकर तो आया, शुरुआती रस्में और टीका भी हुआ, लेकिन गलत फहमी कहें या फिर किसी की साजिश दूल्हे की प्रेमिका का फोन दुल्हन के पास आया। दुल्हन के अनुसार फोन करने वाली युवती ने उसे धमकाया और कहा कि उसने मेरे प्रेमी से शादी की तो ठीक नहीं होगा। दुल्हन पक्ष ने पुलिस में दूल्हा पक्ष की शिकायत की। रात भर मान मनोव्वल का दौर भी चलता रहा, लेकिन बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई।  



शहर कोतवाली अंतर्गत एक गांव निवासी युवती की शादी, थाना सोजना अंतर्गत एक गांव निवासी युवक के साथ इसी माह 10 तारीख को तय हुई और 11 तारीख को गोदी-फलदान भी हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गत 18 अप्रैल को शादी मुुहूर्त तय किया गया। शादी इलाइट चौराहा के पास एक शादीघर से होना तय हुआ। लेकिन बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे दुल्हन के पास एक लड़की का फोन आया और उसने उसे बताया कि वह जिस लड़के से शादी करने जा रही है, वह उसकी प्रेमिका है। यदि उसने यह शादी की तो ठीक नहीं होगा। इस पर दुल्हन ने यह बात अपने परिजनों को बताई, इसके बाद दुल्हन के कुछ परिजन और रिश्तेदार दूल्हे के गांव पहुंचे, उससे शादी के लिए राजी होने की बात पूंछी। इसके बाद वह घर लौट आए और शादीघर पहुंच गए। रात्रि करीब नौ बजे बारात भी गाजेबाजे के साथ शादीघर पहुंच गई, जहां दूल्हे का द्वारचार टीका व अन्य रस्में भी हुईं और दूल्हा वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गया। लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी जब दुल्हन नहीं पहुंची तो लोगों ने माजरा जाना। इस पर दोनों पक्षों में तीखी बहस भी हो गई। जिस पर लड़की पक्ष ने एक प्रार्थना पत्र मंडी चौकी देकर दूल्हा के प्रेम प्रसंग की शिकायत की तो पुलिस भी शादीघर पहुंच गई। देर रात तक दोनों पक्षों में सुलह की बात होती रही, लेकिन बात न बन सकी और दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed