फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Full-year operating police to cover up crimes

पूरे साल अपराधों पर पर्दा डालने वाली पुलिस सक्रिय

Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Full-year operating police to cover up crimes
सिविल लाइंस में कार की छानबीन करते सीएएफ जवान व पुलिस कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

बांदा। पूरे साल अपराधों पर परदा डाले रहने वाली पुलिस विधानसभा चुनाव में यकायक सक्रिय हो उठी है। धर-पकड़ अभियान के तहत बुधवार को दबिश में 9 शराब फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ करते हुए 920 लीटर अवैध शराब, भारी मात्रा में उपकरण व लहन बरामद कर छह लोगों को गिरफ्तार किया। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 13 अवैध तमंचे के साथ 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उधर, बुधवार को शाम शहर में वाहनों की चेकिंग हुई।

विज्ञापन


चेकिंग अभियान में भारी मात्रा में शराब और अवैध असलहों की बरामदगी खाकी की पोल खोल दी है। अपराधों पर पूरे साल चुप्पी साधे रहने वाली पुलिस की सक्रियता ने सवाल खड़े कर दिए हैं। मटौंध थाने की पुलिस ने केन किनारे कछार में बोधी पुरवा निवासी बड़ा पुत्र खलमल को 70 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके पास से उपकरण भी मिले। चिल्ला थाने की पुलिस ने भदेहदू गांव के पास रमाशंकर पुत्र गया प्रसाद को 25 लीटर शराब के साथ और पैलानी पुलिस ने लसड़ा गांव निवासी विनोद कुमार को 47 लीटर शराब व उपकरण के साथ पकड़ा। जसपुरा पुलिस ने चंद्रावल नदी के किनारे अमारा गांव के रज्जन पुत्र मैयादीन को 35 लीटर शराब व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। गिरवां थाने की पुलिस ने बड़ोखर बुजुर्ग गांव में अंबिका प्रसाद को 74 लीटर शराब गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


कालिंजर पुलिस ने छींटन गांव के नजदीक संतु कोरी पुत्र भवानीदीन को 42 लीटर शराब व उपकरण के साथ दबोचा। नरैनी थाने में पुलिस ने पुकारी गांव के पास शहबाजपुर के मैरीलाल पुत्र राममिलन के पास से 30 लीटर अमहापुरवा के पास दानीपुरवा के रामस्वरूप लोधी पुत्र भवानीदीन को 20 लीटर के साथ तथा अतर्रा पुलिस ने कुसमा गांव के नजदीक बरछा डड़िया (फतेहगंज)  को 35 लीटर शराब व उपकरण के साथ पकड़ा। इसी गांव के भोला को दो तमंचा व 12 कारतूस के साथ पकड़ा। बदौसा पुलिस ने बागै नदी के पास से क्योटरन पुरवा के ललित पुत्र मिर्ची लाल को 42 लीटर शराब व ुपकरण के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहगंज थाने की पुलिस ने जबरापुर के कौशल पटेल के पास से 3 तमंचा व 10 कारतूस के साथ पकड़ा। बबेरू पुलिस ने भदवारी मोड़ के नजदीक रयान गांव के चुनबद्दा सिंह को दो तमंचा के साथ और कुचेंदू बस स्टैंड के पास इसी गांव के शत्रुघ्न सिंह को एक तमंचे के साथ दबोचा। उधर, नगर कोतवाली पुलिस ने डिंगवाही गांव में नत्थू लोध पुत्र रामकृपाल को 20 लीटर कच्ची शराब व उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। इसी गांव में रामजी पुत्र फूलचंद्र को 255 लीटर शराब व उपकरण के साथ दबोचा। कोतवाली देहात पुलिस ने पथरी गांव में श्रीराम पुत्र जयकरन को 178 लीटर शराब व दो कुंतल लहन, उपकरण के साथ गिरफ्तार किया। गुरेह बाईपास के निकट इंद्रपाल पुत्र रामआसरे को चार देशी 315 बोर तमंचा व 12 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कमासिन पुलिस ने इटरा मोड़ के पास लोहरा पुरवा गांव के रामसरन केवट के पास से 47 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। साड़ा सानी गांव में जगदेव का पुरवा निवासी किशोर पुत्र लोशन 315 बोर तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed