फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four submerged in yamuna

मूर्ति विसर्जन के दौरान चार डूबे, एक का शव मिला

Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 15 Sep 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four submerged in yamuna
एत्माद्दौला क्षेत्र में स्ट्रैची ब्रिज के नीचे हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 एत्माद्दौला क्षेत्र के मोती महल स्थित स्ट्रैची ब्रिज के नीचे बुधवार शाम को यमुना में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो किशोर सहित चार डूब गए। घटना की जानकारी पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से चारों की तलाश की। आधा घंटे बाद एक युवक को बाहर निकाल लिया गया। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य की तलाश के लिए देर रात तक पीएसी के दो स्टीमर सहित गोताखोर लगे थे।
गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए सुशील नगर से बड़ी संख्या में लोग बुधवार शाम तकरीबन साढ़े चार बजे मोती महल मेें स्ट्रैची ब्रिज के नीचे आए थे। भीड़ ज्यादा होने के कारण धक्का लगने से गीतम पुत्र सोबरन, शिवम (15) पुत्र मुन्नालाल, विशाल पुत्र श्याम (16), आलोक (25) पुत्र रामअवतार और इंद्रपाल (45) पुत्र सोनपाल यमुना में डूब गए। कुछ लोगों ने गीतम का हाथ पकड़ लिया, जिससे उसे कुछ ही देर में बाहर निकाल लिया गया। वहीं अन्य का पता नहीं चल सका। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से आधा घंटे बाद इंद्रपाल को बाहर निकाल लिया गया। परिवारीजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अन्य की तलाश के लिए दो स्टीमर के साथ पीएसी को लगाया गया। खबर लिखे जाने तक गोताखोर जाल डालकर सभी की तलाश में जुटे हुए थे। 
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से हादसा 
एत्माद्दौैला और छत्ता क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के लिए यमुना के छत्ता क्षेत्र में घाट के पास कुंड बनाया गया है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में लोग मोती महल में पहुंच गए। इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं थी। घाट के अलावा कहीं और पुलिस नहीं लगाई, जिससे हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मचा कोहराम 
किशोर और युवकों के डूबने की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग और परिवारीजन मोती महल में पहुंच गए। वहां पर कोहराम मच गया। 
इकलौता है शिवम 
यमुना में डूबा शिवम घर में इकलौता है। उसके पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं। बेटे के डूबने की जानकारी पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed