फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Four stores break the locks

चार दुकानों के ताले तोड़ चोरी

Tue, 20 Feb 2018 11:49 PM IST
कन्नौज, उत्तर प्रदेश
कन्नौज, उत्तर प्रदेश Updated Tue, 20 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Four stores break the locks
दुकान में बैठा पीड़ित प्रहलाद सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कस्बे में बेखौफ चोरों ने सोमवार रात एक के बाद एक दनादन चार दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। दुकानों में चोरी की चार वारदातों से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। जबकि पुलिस ने रस्मी पूछताछ कर थाने लौट गई।
विज्ञापन


  ठठिया रोड स्थिति अन्नपूर्णा नगर में दुर्गा नगर निवासी प्रहलाद सिंह की किराने की दुकान हैं। सोमवार शाम वह दुकान बंदकर घर चले गए। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर हाथ साफ कर दिया। सुबह जब वह दुकान आए तो उनको चोरी होने की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना देते हुए प्रहलाद ने बताया कि गोलक में रखी छह हजार की नगदी व दुकान का सामान चोर ले गए।
विज्ञापन


उनकी दुकान के सामने दुर्गा नगर निवासी सतेंद्र सिंह की परचून की दुकान को भी चोरों ने  निशाना बनाया। उसकी दुकान से करीब 50 हजार रुपये का सामान चोरी हुआ है। यहीं अनूप द्विवेदी की दुकान के भी चोरों ने ताले तोड़ने का असफल प्रयास किया। सड़क पर रखी एक गुमटी को भी चोरों ने निशाना बनाया। इसके ताले तोड़कर उसकी दुकान का भी सामान पार किया। जब मंगलवार की सुबह सभी दुकनदार दुकान खोलने आए तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
मालूम हो तीन दिन पूर्व ठठिया मार्ग पर चंदौली निवासी श्रीकृष्ण की दुकान के ताले तोड़कर चोरी हुई थी। एक सप्ताह के भीतर चोरी की पांच वारदातों से व्यापारियों में हडकंप है। वहीं कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनवर अहमद ने बताया कि चोरी की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली है। पुलिस जांच में जुटी है। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed