{"_id":"583882664f1c1b313513c205","slug":"former-student-president-including-seven-reports-of-looting-at","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सात पर लूट की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष समेत सात पर लूट की रिपोर्ट दर्ज
कन्नौज
Updated Fri, 25 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
loot in rishikesh
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईडीबीआई बैंक शाखा के सहायक प्रबंधक ने पीएसएम कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सहित तीन छात्र नेताओं व चार अज्ञात के खिलाफ मारपीट और लूट का प्रयास करने की रिपोर्ट सदर कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
आईडीबीआई बैंक की कन्नौज शाखा के सहायक प्रबंधक सत्यजीत कुमार ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन यादव, अनंत यादव, पूर्व महामंत्री राज यादव के अलावा चार अज्ञात युवकों के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्हाेंने आरोप लगाया कि गुरुवार को बैंक शाखा में सुचारू रूप से काम चल रहा था। कैश न होने के कारण सुबह से ही नगदी निकासी का काम बाधित था। दोपहर करीब 2:30 बजे बैंक में नगदी आई। इसके बाद नगदी निकासी का काम शुरू कर दिया गया।
चंदन यादव व अनंत यादव बैंक में नगद भुगतान कराने के लिए आए। इन्हाेंने 24 हजार रुपये नगद निकालने के लिए चेक दी। कैश न होने का इनसे अनुरोध किया। यह अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी देकर चले गए। शाम 6:30 बजे बैंक बंद कर घर जा रहे थे। मारुति शो रूम अशोक नगर के पास इन्हाेंने बाइक रोक ली। गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी। बैंक और बाइक की चाबी के अलावा अंगूठी व सोने की चेन छीनने की कोशिश की। तमंचा दिखाकर धमकाया।