फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Former head of road accident deaths

सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत

Sat, 07 May 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Sat, 07 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Former head of road accident deaths
चंडीगढ़ृ स्टेशन रोड पर हादसा - फोटो : amar ujala
हाटा। हाईवे पर शनिवार की भोर में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तितला गांव के पूर्व प्रधान की मौत हो गई। घटना की जानकारी लोगों सुबह हुई। हाटा कोतवाली के गांव तितला के रहने वाले 50 वर्षीय जगदीश सिंह का शव गांव के बाहर हाईवे पर मिला। वह भोर में अपने घर से टहलने के लिए निकले थे।
विज्ञापन


सुबह जब उजाला हुआ तो लोगों ने देखा कि सड़क किनारे खून से लतपत शव पड़ा हुआ है। शोर होने पर गांव के काफी लोग वहां जुट गए। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में उनकी पहचान जगदीश सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन


देखने से ऐसा लग रहा था कि टहलते समय जगदीश किसी बड़े वाहन की चपेट में आ गए होंगे। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व प्रधान के परिवार के लोग बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देखते ही देखते घटनास्थल पर गांव के काफी लोग जुट गए। इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान के परिवार की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed