{"_id":"5cc0a41dbdec2214046f1985","slug":"food-loaded-pickup-caught-in-blackmarcketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी की शिकायत पर अनाज लदी पिकअप पकड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कालाबाजारी की शिकायत पर अनाज लदी पिकअप पकड़ी
Wed, 24 Apr 2019 11:29 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों द्वारा अनाज की कालाबाजारी की शिकायत करने पर ग्राम उत्तरघैया पहुंची पुलिस ने कोटेदार के घर के पास से पिकअप में लदा अनाज पकड़ लिया। पूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। एसडीएम एपी श्रीवास्तव ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उत्तरघैया में बुधवार सुबह पहुंची पुलिस ने गांव निवासी कोटेदार बाबूराम के घर से कुछ दूरी पर अनाज लोड कर जा रही पिकअप को रोक लिया। तलाशी के दौरान पिकअप से बोरों में भरा 35 क्विंटल गेहूं बरामद किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि माल कोटेदार का है और उसे कालाबाजारी के लिए बाहर भेजा जा रहा था। पुलिस चालक को थाने ले गई। राशन बरामद होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्ति निरीक्षक विवेक कुमार ने थाने पहुंचकर जांच की। एसडीएम संडीला अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन