डिलीवरी देने गए फ्लिपकार्ट बॉय का काटा गला, जानिए क्यों दिया वारदात को अंजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरु में चर्चित ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय के कत्ल की वारदात सामने आई है। कत्ल की वजह बेहद मामूली है, लेकिन इस आरोप में एक जिम ट्रेनर को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, महज 12 हजार के चाइनीज फोन के लिए डिलीवरी बॉय नन्जंदा स्वामी की गला काट कर हत्या कर दी गई।
इस आरोप में वरुण नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है और उसके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
दरअसल, वरुण कुमार जोकि एक जीम ट्रेनर है, उसने रेडमी नोट थ्री के लिए स्वामी का कत्ल किया है। कत्ल करने की वजह ये थी कि वरुण के पास पैसे नहीं थे, लेकिन उसे फोन खरीदने की सनक लगी हुई थी। उसने कई बार दोस्तों और पिता से इसके लिए पैसे भी मांगे, लेकिन पैसों का जुगाड़ नहीं हो पाया।
किसी भी तरीके से फोन लेने के लिए वरुण ने ऑर्डर के बाद फोन छीनने का प्लान बनाया। जांच में वरुण ने बताया कि वो पहले ही ठान चुका था कि अगर फोन नहीं छीन पाया तो एजेंट का कत्ल कर देगा।
घायल कर जमीन पर गिराया फिर काट दिया गला
वरुण ने 8 दिसंबर को रेडमी का फोन ऑनलाइन बुक किया। इसके बाद 9 दिसंबर दोपहर करीब 12.30 बजे स्वामी ने वरुण को डिलीवरी के लिए कॉल किया। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद वरुण ने स्वामी से फोन छीनने की कोशिश की। इस बीच स्वामी जिम से भागने लगा तभी वरुण ने फ्लावर पोट उसके सिर पर दे मारा।
स्वामी जमीन पर गिर गया और उसके गिरने के बाद वरुण ने एक बार फिर स्वामी पर फ्लावर पोट मार दिया। खून से लथपथ पड़े स्वामी तब अपनी जान की भीख मांग रहा था, लेकिन बेरहम वरुण ने चाकू से उसका गला काट दिया।
10 घंटे तक लाश को रखा अपने साथ
हत्या करने के बाद वरुण लाश को ठिकाने लगाने की मश्कत में जुट गया। चौंका देने वाली बात है कि उसने लाश को अपने साथ करीब 10 घंटे तक रखा। शाम को जब कुछ लोग जिम में आए तो वरुण ने झूठी कहानी बनाकर उन्हें भेज दिया। करीब रात के 11 बजे वरुण ने लाश को बिल्डिंग के बेसमेंट में छुपा दिया और मौके से फरार हो गया।
इसके बाद वरुण ने एंजेट से छीने हुए रेडमी के फोन को अपने पास रख लिया और एक एचटीसी का फोन, जिसकी कीमत करीब 24 हजार रुपये थी, अपने दोस्त को दे दिया।
डिलीवरी एजेंट के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
करीब 2 दिन तक जब स्वामी घर नहीं लौटा और तब उसके परिवार वालों को चिंता होने लगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार स्वामी के पिता ने उसके गायब होने की शिकायत पुलिस को दी। इस बीच पुलिस ने जिम की बिल्डिंग की बेसमेंट में लाश को पाया था, लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि ये लाश स्वामी की ही है।
पुलिस ने बताया कि उन्होंने लाश से मिले सामान के जरिए कंपनी में संपर्क किया। कंपनी ने बताया कि स्वामी जिस दिन डिलीवरी देने गया था, तभी से गायब है। इस बीच ये भी खुलासा हुआ कि वरुण ने भी कई दिनों से जiम नहीं खोला है। इसके बाद इस सनसनीखेज मर्डर की परतें खुलती गई और वरुण को पुलिस ने धर-दबोच लिया। पुलिस ने वरुण के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) और 307 (चोरी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।