{"_id":"5adb83af4f1c1b80028b5d11","slug":"fight-between-passengers-and-eunuch-in-brahmaputra-mail-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन नेग वसूली पर ब्रह्मपुत्र मेल में भिड़े मंगलामुखी और यात्री ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन नेग वसूली पर ब्रह्मपुत्र मेल में भिड़े मंगलामुखी और यात्री
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हाथरस।
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। नई दिल्ली से डिब्रूगढ़ जा रही ब्रह्मपुत्र मेल में शनिवार सुबह हाथरस जंक्शन स्टेशन पार करने के बाद जबरन नेग वसूल रहे मंगलामुखियों और यात्रियों के बीच मारपीट हो गई। यात्रियों के एकजुट हो जाने पर वसूली कर रहे मंगलामुखी चेनपुलिंग कर भाग निकले। लूटपाट की सूचना पर टूंडला में रुकी ट्रेन में आरपीएफ ने यात्रियों से पूछताछ की। हालांकि किसी यात्री के कोई तहरीर नहीं देने पर इस मामले में कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
ब्रह्मपुत्र मेल अलीगढ़ के बाद टूंडला में रुकती है। हाथरस में उसका स्टॉपेज नहीं है। यात्रियों के मुताबिक ट्रेन में मौजूद कुछ मंगलामुखी जबरन नेग वसूल रहे थे। वह लोगों की जेब से रुपये निकालने लगे थे। विरोध करने पर गाली-गलौज कर मारपीट कर रहे थे। इसके बाद बाकी यात्रियों ने एकजुट होकर आरोपियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
ट्रेन को गंगौली रेलवे फाटक पर रोके जाने पर ट्रेन के गार्ड ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा के लिए वायरलेस किया गया। सूचना मिलने पर हाथरस जंक्शन जीआरपी भी पोरा तक गई, लेकिन मामला सीमा क्षेत्र से बाहर होने पर लौट आई। इसके बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रेन के टूंडला पहुंचने पर आरपीएफ ने यात्रियों से घटना की बाबत जानकारी ली। किसी भी यात्री द्वारा लूटपाट की तहरीर नहीं दिए जाने के कारण मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जा सकी।