बेटे की मौत पर पिता ने उठाए सवाल, पुलिस की जांच को गलत करार दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे की मौत के मामले को लेकर शिमला पुलिस पर पिता ने सवाल उठाए हैं। पिता की ओर से आरोप लगाए गए हैं कि उनके बेटे की हत्या हुई है लेकिन पुलिस ने इसे हादसा बताकर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की है।
युवक के पिता एलआर कौंडल ने प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की हत्या की गई थी लेकिन पुलिस ने 174 सीआरसीपी में कार्रवाई कर मामले को रफा दफा करने की कोशिश की है।
उन्होंने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि सीआईडी को मामले की जांच करवाने के निर्देश दें। जिससे कि मेरे बेटे को मौत के घाट उतारने वालों को सजा मिल सके। 8 अप्रैल 2017 को 33 वर्षीय तेज प्रकाश निवासी सुंदरनगर का शव भराड़ी के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था।
बेटे की मौत पर परिजनों ने लगाए ये आरोप
पुलिस ने मामले में 174 सीआरपीसी में कार्रवाई अमल में लाई। युवक के पिता एलआर कौंडल का कहना है कि मौके पर जिस अवस्था में बेटे का शव था । उसे ऐसा नहीं लगा कि उसकी मौत गिरने से हुई है। उसके चेहरे सिर पर चोट के निशान थे।
इस पर उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए गहन छानबीन की मांग की थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पिता का कहना है कि उनका बेटा आईजीएमसी के ब्लड बैंक में कार्यरत था।
आठ अप्रैल की सुबह शव मिला था। मुख्यमंत्री के नाम लिखे पत्र में एलआर कौंडल ने कहा कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इसमें कौन शामिल थे इसके बारे में पता लगाने को जांच करवाई जाए। जांच के लिए मामला सीआईडी को सौंपा जाए।