फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   District Jahan martyr in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर में जिले का जवान शहीद

Mon, 01 May 2017 11:09 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 01 May 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
बनकटा। जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में देवरिया का एक लाल शहीद हो गए। भाटपाररानी के टीकमपार गांव निवासी प्रेमसागर (46) पुत्र स्व. हरिहर प्रसाद बीएसएफ का हेडकांस्टेबल पद पर तैनात थे।
विज्ञापन


उनके शहीद होने की खबर जैसे ही इलाके में पहुंचे, मानो पूरा इलाका ही शोक में डूब गया हो, अधिकारी से लेकर नेता तक शहीद के घर पहुंचे और परिवार को ढ़ाढस बनाया। इलाके को लेकर आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की बात कह रहे हैं। टीकमपार मातम में डूबा है। शहीद प्रेमसागर प्रसाद वर्ष 1994 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में उनकी तैनाती जम्मू के सांबा सेक्टर के बीएनबीएसएफ की 200वीं बटालियन में थी। सोमवार को आतंकी हमले में जवान प्रेमसागर शहीद हो गए।
विज्ञापन


बीएसएफ के उच्चाधिकारियों ने फोन कर घटना की जानकारी परिवार वालों को दी। जवान की शहादत की खबर जैसे की गांव पहुंचे, परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी ज्ञान्ती देवी, बेटे ईश्वर चंद (24) रणविजय (14), बेटी सरोज (23), मोनिका (17) सदमे में हो गए। सभी को रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी के आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। लोग संभालते, लेकिन होश में आते ही फिर माहौल गमगीन हो जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमसागर केे छोटे भाई दयाशंकर भी बीएसएफ की 45वी बटालियन में हैं। उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में तैनात हैं। इस समय वह छुट्टी पर घर आये हुए हैं। दरवाजे पर लोगों की भीड़ है। परिजनों ने बताया कि सुबह आठ बजे के करीब     प्रेमसागर ने घर पर फोनकर लोगों से बातचीत की थी। उन्होंने परिवारवालों से कहा कि होली में घर आएंगे। भाई ने कहा कि प्रेमसागर 25 मार्च को ड्यूटी पर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed