{"_id":"571e1e384f1c1b842ba91689","slug":"dispute-bride-groom-friends-dispute-pinjore-hmt-pinjore-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष में हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर डांस को लेकर वर-वधू पक्ष में हाथापाई
पिंजौर
Updated Thu, 28 Apr 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
पिंजौर में शादी समारोह के दौरान दो पक्षों में हुई हाथापाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिंजौर में एचएमटी आवासीय परिसर स्थित गौरी शंकर मंदिर की धर्मशाला में विवाह समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते हुए वर-वधू पक्ष में हाथापाई हो गई। हालांकि मौके पर पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को संभाला और दोनों पक्षों में सुलह करवा दी। वर पक्ष के एक युवक ने बताया कि वह डीजे पर डांस कर रहे थे कि अचानक लड़की पक्ष की ओर के एक व्यक्ति ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस बात पर दोनों पक्षों के युवकों में तनातनी हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और समझौता करवा दिया।
विज्ञापन