फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Death of couple and mouser sister by crushing truck

ट्रक से कुचलकर दंपति और मौसेरी बहन की मौत

Tue, 28 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Death of couple and mouser sister by crushing truck
सड़क हादसे के बाद ट्रक के नीचे फंसे दंपति के शव को देखती भीड़। - फोटो : amar ujala
शहर के पूर्वी बाईपास जीटी रोड पर सोमवार सुबह बाइक की टक्कर से सड़क पर गिरे फर्रुखाबाद के खुदागंज निवासी पति, पत्नी और मौसेरी बहन को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई और रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने पहिये के नीचे फंसे दपंति के शवों को ट्रक जैक से उठवाकर निकाला। रक्षाबंधन मनाकर दंपति मैनपुरी जिले से लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


 फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव खुदागंज निवासी ओमप्रकाश के बेटे राजेश कुमार शाक्य (22) की ससुराल मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र के गांव खड़ेपुरा में है। रक्षाबंधन पर रविवार को राजेश  पत्नी प्रिया (20) को लेकर ससुराल गया था। सोमवार को पति-पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। राजेश के साथ बाइक पर मौसी की बेटी रंजना (19) पत्नी मनोज भी थी। सुबह करीब 11:30 बजे छिबरामऊ के पूर्वी बाईपास स्थित एक स्कूल पास पीछे से आए बाइक सवार ने ओवरटेक करने में राजेश की बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजेश, उसकी पत्नी और बहन सड़क पर जा गिरी।
विज्ञापन


पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। पहिये के नीचे दबने से दंपति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रंजना गंभीर रूप से जख्मी हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर और टक्कर मारने वाला बाइक सवार बाइक लेकर भाग निकाले। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रंजना को एंबुलेंस से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद जीटी रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने जैक लगाकर ट्रक को उठवाकर दंपति के शव निकलवाए और ट्रक को किनारे कर जाम खुलवाया। सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने ट्रक को सिकंदरपुर पुलिस चौकी मे खड़ा करा दिया। ओम प्रकाश ने अज्ञात चालक के खिलाफ दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed