{"_id":"5cb235d1bdec22142f01bfe2","slug":"death-of-a-youth-in-the-capital-s-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राजधानी की चपेट में आए युवक की मौत
Sun, 14 Apr 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
auraiya
auraiya
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद रोती बिलखती मृतक की पत्नी
- फोटो : amarujala
अछल्दा (औरैया)। रेलवे क्रासिंग पार करते समय युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक अपने साले के साथ अपने घर जा रहा था।
दिल्ली-हावड़ा रूट के अछल्दा रेलवे क्रासिंग के पर देर शाम राजधानी की चपेट में आने से भूरे (30) पुत्र रामसेवक निवासी निवाड़ी कला इटावा की मौत हो गई। मृतक युवक नेविलगंज में अपने साले अंशू के साथ मंदिर में झंडा रखाकर लौट रहे थे। घर वापस जाते समय वह अछल्दा रेलवे क्रासिंग पार करने के लिए दोनों उतर गए और साले ने रेलवे लाइन पार कर ली जब उसके बहनोई भूरे रेलवे क्रासिंग पार करने लगे तभी डाउन लाइन पर आ रही राजधानी की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर जीआरपी के सिपाही मौके पर पहुंच गए। परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।