फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Dead burnt bodies in the field of tur

हत्या कर अरहर की खेत में शव जलाया

Fri, 27 Jan 2017 11:04 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 27 Jan 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
 Dead burnt bodies in the field of tur
रामनगर में अरहर के खेत में लाश मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। अरहर की खेत में जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। जानवर लाश के अधिकांश हिस्से को खा चुके थे। इसकी वजह से उसकी पहचान नहीं हो सकी। महिला की लाश होने की चर्चा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस की कोशिशों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन


लार थानाक्षेत्र के रामनगर गांव के बाहर अरहर की खेत में लोगों ने गुरुवार को क्षत विक्षत लाश देखा। लाश के पास रखे गए बाजरे का ढेर जलाया गया था और लाश को जानवर शिकार बना चुके थे सिर्फ कंकाल बचा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश से करीब 100 मीटर दूर एक चाकू, जैकेट, बनियान और माचिस बरामद किया।
विज्ञापन


मौके पर जुटे लोगों की बातों पर गौर करे तो महिला की हत्या कहीं और की गई है। ठिकाने लगाने के लिए लाश को खेत में फेंका गया है। लोगों की माने तो लाश आस-पास के किसी गांव की महिला की है, जिस स्थान पर लाश मिली है वहां चार पहिया वाहन नहीं जा सकता है। इंस्पेक्टर डॉ. विनय राय ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका डीएनए जांच कराया जाएगा। गौरतलब है कि जहां लाश मिली है। वहां से कुछ दूरी पर कांशीराम आवास है। उसमें जिसके नाम से रूम एलाट है। वे लोग नहीं रहते है और बाहरी लोगों को किराए पर रूम दे रखे हैं। इसकी वजह कालोनी में बाहरी लोगों का जमावड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed