फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   daroga se haath chhudaakar vaarantee bhaaga

दरोगा से हाथ छुड़ाकर वारंटी भागा

Wed, 20 Dec 2017 12:05 AM IST
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश
फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश Updated Wed, 20 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
daroga se haath chhudaakar vaarantee bhaaga
डेमो इमेज
मुखबिर की सूचना पर 25 आर्म्स एक्ट के मुकदमे में फरार चल रहा वारंटी को पुलिस ने पकड़ लिया, लेकिन वह दरोगा का हाथ छुड़ाकर भागने में सफल रहा। पुलिस ने उसकी काफी खोजबीन की, मगर उसका पता नहीं चला।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गैसिंगपुर निवासी समर सिंह जाटव पुत्र रामचंद्र के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज है। न्यायालय में हाजिर न होने पर उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। 20 दिसंबर को न्यायालय में हाजिर होने के आदेश दिए थे। सोमवार रात मुखबिर की सूचना पर दरोगा कौशलेंद्र गौतम ने एक सिपाही के साथ समर सिंह जाटव के घर दबिश दी।
विज्ञापन


पुलिस ने समर सिंह को घर से पकड़ लिया। दरोगा समर सिंह उसे बाइक पर बैठाकर ला रहे थे, तभी वह हाथ छुड़ाकर भाग निकला। इस दौरान दरोगा भी बाइक से गिर गए। पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। इधर, ग्रामीणों ने पुलिस के आला अफसरों को सूचना दी कि समरपाल दरोगा से हाथापाई कर भागा है। दरोगा कौशलेंद्र गौतम ने बताया कि समरपाल रात का अंधेरा होने के कारण भागने में कामयाब रहा। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर अगली तारीख पर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed