{"_id":"5905fa664f1c1b3651441368","slug":"daroga-beated-to-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम से शिकायत पर पीड़ित परिवार को दरोगा ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम से शिकायत पर पीड़ित परिवार को दरोगा ने पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2017 08:23 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरा गांव में विवादित भूमि पर निर्माण रुकवाने गए पीड़ित परिवार को थाने में दरोगा ने जमकर पीटा। पीड़ित गोरखनाथ मंदिर में फरियाद किए थे और पत्र पर निर्माण रोककर जांच करने का आदेश लेकर थाने पहुंचे थे। पिटाई से आहत परिवार वालों ने रविवार को दोबारा गोरखनाथ मंदिर में फरियाद की है। वहीं सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत करने की बात बोल रहे हैं।
चौरा गांव निवासी कन्हैया प्रसाद की झंगहा क्षेत्र के चकिया घाट में एक जमीन थी। जमीन को कन्हैया ने इशरावती को बैनामा कर दिया लेकिन इसी बीच गांव की ही सोनारी देवी ने नक्सा दुरुस्ती का केस तहसील में कर दिया। शनिवार को अचानक इशरावती ने जमीन पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इसकी शिकायत लेकर सोनारी थाने पहुंची लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी। परेशान सोनारी गोरखनाथ मंदिर शनिवार को पहुंच गई।
मंदिर से उनके पत्र पर निर्माण कार्य रोककर जांच करने का आदेश प्रशासनिक अफसर को दिया गया था। आदेश पर तहसीलदार ने काम रोक दिया। इसके बाद फिर एक बार काम शुरू होने पर सोनारी थाने पहुंची तो दरोगा जी को गुस्सा आ गया। पत्र देखते ही दरोगा ने सोनारी और उनके घरवालों की थाने में ही पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से आहत परिवार ने रविवार को दोबारा मंदिर में फरियाद की है। सोनारी ने बताया कि सोमवार को एसएसपी से मिलकर शिकायत की जाएगी।