{"_id":"57105fad4f1c1b483d4a6e93","slug":"crime-update-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की बारात कर गई घर साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों की बारात कर गई घर साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 15 Apr 2016 09:30 AM IST
विज्ञापन
चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर क्षेत्र की आधे से ज्यादा पुलिस के अर्द्धकुंभ ड्यूटी पर वापस लौटते ही चोरों की बारात सक्रिय हो गई। बुधवार रात चोरों ने अपर नत्थनपुर में बंद दो मकानों को खंगाला, जबकि तीसरे में प्रयास विफल हो गया। इनमें से एक मकान सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी और दूसरा शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी का है। उधर क्लेमेंटाउन क्षेत्र में भी एक मकान में चोरी हो गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली इंस्पेक्टर को छोड़कर तमाम थानाध्यक्ष और चौकी प्रभारियों के अलावा पुलिस बल हरिद्वार अर्द्धकुंभ ड्यूटी पर है, इस कारण यहां की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे हैं। शायद चोरों को इसकी भनक लग गई है। एसएसपी ने अर्द्धकुंभ आईजी से बातकर जल्द से जल्द पुलिस बल को वापस भेजने का अनुरोध किया है। तीन घटनाएं अकेले नेहरू कालोनी क्षेत्र में हुई।
विज्ञापन
चोरो ने उखाड़े दरवाजे के कुंडे
अपर नत्थनपुर निवासी दीपक बिल्जवाण शिक्षा विभाग में उत्तरकाशी में तैनात हैं और परिवार भी उनके साथ ही रहता है। यहां मकान पर ताला था, रात में चोरों ने दरवाजे के कुंडे उखाड़ने के बाद भीतर प्रवेश किया, नीचे के अलावा पहली मंजिल को पूरी तरह खंगाला गया। इसके बाद चोरों ने सेवानिवृत्त एयरफोर्स अधिकारी एपी सिंह के घर को खंगाला।
विज्ञापन
सिंह भी बेटे के पास काफी समय से मुंबई में हैं। यहां से चोर एलईडी समेत काफी सामान उठा ले गए। चोर मोहल्ले में प्रमोद बहुगुणा के घर भी घुसे, लेकिन यहां से कुछ उठा नहीं ले जा सके। बृहस्पतिवार सुबह पड़ोसियों ने कुंडे उखड़े देखे तो चोरी का पता चला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस की माने तो मकान मालिकों के आने के बाद ही चोरी गए सामान का पता लग पाएगा। चोरी की चौथी घटना क्लेमेंटाउन के भारूवाला क्षेत्र में हुई, जहां ओमप्रकाश नैथानी के मकान से चोर काफी सामान उठा ले गए।
शहर क्षेत्र में बंद मकानों में हुई चोरी की घटनाएं पुलिस के लिए चुनौती हैं, संदिग्ध चोरों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इन घटनाआa का अनावरण कर चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर।