{"_id":"57a64ec74f1c1b7d112b9074","slug":"crime-police-arrest-rohtak-haryana-lakhanmajra-defense","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेनदेन के विवाद में रिटायर्ड फौजी के बेटे की चौपाल पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लेनदेन के विवाद में रिटायर्ड फौजी के बेटे की चौपाल पर कुल्हाड़ी से वार करके हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 07 Aug 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
axe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखनमाजरा थाना क्षेत्र में दो मर्डर के मामले सामने आने से सनसनी फैल गई। एक मामले में ढाई लाख रुपये के लेनदेन में कुछ लोगों ने गांव की चौपाल पर रिटायर्ड फौजी के बेटे की कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से वार करके हत्या कर दी। वहीं, एक अन्य युवक की किसी ने गर्दन पर पेचकश से वार करने के बाद गला दबाकर मार डाला। उसके बाद लाश को लाखनमाजरा चिड़ी मार्ग पर नहर में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव खरैंटी निवासी कृष्णचंद फौज से रिटायर्ड हैं। उनके 25 वर्षीय बेटे निजय उर्फ विक्की का गांव के ही एक युवक से लेनदेन था। इसी को लेकर दोनों में विवाद चल रहा था। इसी संबंध में बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष गांव की चौपाल पर इकट्ठा हुए थे। लेकिन कु छ देर बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। लाखनमाजरा थाना प्रभारी नवीन ने बताया कि कहासुनी बढ़ने पर दूसरे पक्ष के अमित ने विक्की के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसी बीच अमित का भाई सुमित और उसका दोस्त विक्रम भी आ गया। इन्होंने भी विक्की पर लाठी-डंडों से वार कर दिया। कई वार होने के कारण विक्की बेहोश हो गया। इसके बाद विक्की को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसएचओ नवीन ने बताया कि विक्की के पिता कृष्णचंद के बयान पर अमित, उसके भाई सुमित और विक्रम के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।
ढाई लाख के लिए कर दी हत्या
आरोपियों ने मात्र ढाई लाख के लिए विक्की को मौत के घाट उतार दिया। एसएचओ नवीन ने बताया कि तीनों आरोपियोें के विक्की पर करीब ढाई लाख रुपये उधार थे। इसी को लेकर दोनों पक्षों में अनबन रहती थी। इसी रुपये के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
इधर, पेचकश से वार, फिर गला घोंटकर हत्या
दूसरी तरफ, लाखनमाजरा पुलिस को शनिवार को लाखनमाजरा चिड़ी मार्ग स्थित नहर में एक 22 वर्षीय युवक का शव मिला है। शव के पास से पहचान संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिले हैं। एसएचओ ने बताया कि किसी ने पहले युवक की गर्दन पर पेचकश से वार किये। इसके बाद उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को नहर में फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि युवक के एक हाथ पर अंग्रेजी में पीएम लिखा हुआ है। लाश की शिनाख्त करवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करके मामले का खुलासा किया जाएगा।