{"_id":"5b2d3ed44f1c1b6c4d8b81ca","slug":"creeping-house-of-ash-cattle-dead-rising-from-electric-wire","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के तार से उठी चिंगारी गृहस्थी राख, मवेशी मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के तार से उठी चिंगारी गृहस्थी राख, मवेशी मरे
अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 22 Jun 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
fire
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के गोपालपुरा गांव में गुरुवार रात बिजली के तारें से टकराने से निकली चिंगारी से एक किसान के घर में आग लग गई। इसमें गृहस्थी का सामन और तीन मवेशी जल गए। पुलिस और ग्रामीणों ने आग बुझाई।
गोपालपुरा निवासी किसान सोने लाल पुत्र परमोले के घर ऊपर से बिजली के तार निकले हैं। गुरुवार देर रात को हवा चलने से ये आपस में टकरा गए और चिंगारियां निकलने लगीं। इससे घर में आग लग गई। सोनेलाल ने बताया कि कपड़ों में आग लगने से आग ने और विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोग जान बचाकर घर से बाहर भागे।
सूचना पर घटनास्थल पहुंचे उपनिरीक्षक चकरनगर राजवीर सिंह ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। किसान सोने लाल ने बताया कि उनका दो लाख का सामान व तीन बकरियां मर गईं। सूचना के बाद भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे हैं। इधर, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर आक्रोश जताया। कहा कि झूलते तारों को बिजली कर्मियों ने दुरुस्त नहीं किया। इसकी वजह से हादसा हुआ है। गरीब किसान को मुआवजे की मांग की।